• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के महाराज बाड़ा में रक्षाबंधन से पहले उमड़ी भीड़, शूटिंग और फुटपाथियों के कब्जे से दिनभर रहा जाम

रक्षाबंधन से चार दिन पहले रविवार को ग्वालियर के महाराज बाड़ा और आसपास के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही।

By amit mishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 10:19:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 10:19:26 PM (IST)
ग्वालियर के महाराज बाड़ा में रक्षाबंधन से पहले उमड़ी भीड़, शूटिंग और फुटपाथियों के कब्जे से दिनभर रहा जाम
रक्षाबंधन से पहले महाराज बाड़ा में खरीदारों की भीड़ बढ़ी

HighLights

  1. फुटपाथियों ने सड़क के हिस्से पर भी कब्जा जमाया
  2. कई प्रमुख बाजारों में दोपहर से रात तक जाम लगा
  3. सदर बाजार में फुटपाथियों की संख्या दोगुनी तक पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रक्षाबंधन में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। ऐसे में रविवार को शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा और आसपास के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ के बावजूद यहां यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रह सकी। महाराज बाड़ा पर एड फिल्म की शूटिंग के लिए आधा रास्ता बंद रहा, जबकि फुटपाथियों के सड़क तक फैल जाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिनभर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

शूटिंग के लिए बंद रहा आधा रास्ता

रक्षाबंधन से पहले रविवार को भीड़ बढ़ने की संभावना के बावजूद महाराज बाड़ा स्थित पार्क के सामने एड फिल्म की शूटिंग की अनुमति दी गई। शूटिंग के चलते पुलिस ने रास्ते का एक हिस्सा बंद कर दिया। इससे वाहनों को आधी सड़क से ही गुजरना पड़ा। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। शाम करीब 5.30 बजे शूटिंग समाप्त हुई। इसके बाद शूटिंग में शामिल वेनिटी वैन, बस और अन्य वाहन सराफा बाजार में फंस गए, जिससे वहां भी जाम लग गया।


फुटपाथियों ने घेरा बाजार का रास्ता

महाराज बाड़ा पर सामान्य दिनों की अपेक्षा रविवार को अधिक फुटपाथी नजर आए। राखी, कपड़े और अन्य सामान बेचने वालों ने फुटपाथ के साथ सड़क के हिस्से पर भी जगह घेर ली। इससे मुख्य बाजारों की सड़क संकरी हो गई और वाहनों को सीमित हिस्से से ही निकलना पड़ा।

भीड़ बढ़ी तो वाहन डायवर्ट किए

शाम के समय खरीदारों की भीड़ और बढ़ गई। सड़क खाली कराने के बजाय दौलतगंज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को माधोगंज की तरफ डायवर्ट किया गया। राक्सी पुल से माधोगंज चौराहा, गोरखी स्काउट, महाराज बाड़ा, दौलतगंज, बैंड मार्केट, सराफा बाजार और गांधी मार्केट में दोपहर से रात तक कई बार जाम लगा। दिन में कई जगह ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी भी नजर नहीं आई।

माधौगंज चौराहे पर सवारी वाहनों का कब्जा

माधौगंज चौराहे पर लेफ्ट टर्न पर सवारी वाहनों का कब्जा पूरे दिन बना रहा। रविवार को सामान्य दिनों से अधिक आटो और ई-रिक्शा मौजूद रहे। यहां तैनात एएसआइ और चार सिपाही वाहनों को घेरकर चालान काटने में व्यस्त रहे।

यह भी पढ़ें- भोजशाला मामले में हिंदू समाज का बड़ा एलान, 25 अगस्त को धार बंद, प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय

सदर बाजार में भी सड़क पर बाजार

मुरार के सदर बाजार में भी फुटपाथियों की संख्या बढ़ने से सड़क पर बाजार जैसी स्थिति रही। यहां फुटपाथियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुनी तक पहुंच गई। इसके चलते दिनभर वाहन चालकों को जाम और यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।