रातभर गश्त में पुलिस का एक्शन, 216 फरार वारंटी गिरफ्तार
शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर सुबह करीब चार बजे तक कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम सड़कों पर मुस्तैद रही और 216 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
Publish Date: Sun, 20 Jul 2025 02:40:39 PM (IST)
Updated Date: Sun, 20 Jul 2025 02:40:39 PM (IST)
शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बढ़ाई गई गश्ती।(फाइल फोटो)HighLights
- शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बढ़ाई गई गश्ती।
- शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर सुबह करीब चार बजे तक कांबिंग गश्त की गई।
- पुलिस टीम सड़कों पर मुस्तैद रही और 216 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर सुबह करीब चार बजे तक कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम सड़कों पर मुस्तैद रही और 216 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गश्त के दौरान पुलिस ने गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों के घर भी दबिश दी और उन्हें समझाइश दी गई। रात 11 बजे एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों को वारंटियों को पकड़ने और असामाजिक तत्वों से पूछताछ करने का निर्देश दिया। इस अभियान के लिए पहले से ही वारंटियों की सूची तैयार कर ली गई थी।
कुल 113 स्थायी और 103 गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों को पकड़ा गया। ये आरोपी चेक बाउंस, मारपीट, आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित थे। इसके अलावा, पुलिस 163 गुंडों और 150 हिस्ट्रीशीटरों के घर भी पहुंची। पुलिस ने इनसे पूछताछ की और चेतावनी दी कि यदि वे भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो सीधा एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।