• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बेंगलुरु की टीचर से 24 करोड़ की साइबर ठगी का एमपी कनेक्शन, ग्वालियर में सोना खरीदकर खपाया पैसा, अब FIR दर्ज

बेंगलुरु की रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर 24 करोड़ रुपये की ठगी के तार ग्वालियर से जुड़ने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

By amit mishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 07:21:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 07:21:19 PM (IST)
बेंगलुरु की टीचर से 24 करोड़ की साइबर ठगी का एमपी कनेक्शन, ग्वालियर में सोना खरीदकर खपाया पैसा, अब FIR दर्ज
ग्वालियर में खपाई जा रही थी साइबर अपराध की काली कमाई।

HighLights

  1. कर्नाटक पुलिस के नोटिस के बाद ग्वालियर पुलिस का एक्शन
  2. ग्वालियर में खपाई जा रही थी साइबर अपराध की काली कमाई
  3. म्यूल अकाउंट से व्यापारी को किया ₹5.10 लाख का भुगतान

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बेंगलुरु की रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर 24 करोड़ रुपये की ठगी के तार ग्वालियर से जुड़ने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यहां सराफा कारोबारी अजय मंगल के शोरूम गहना ज्वेलर्स से 50 ग्राम सोना म्यूल खाते के एजेंट ने खरीदा, इसके एवज में 7.41 लाख रुपये भुगतान किया। 7.41 लाख रुपये में से 5.10 लाख रुपये इसी साइबर ठगी के थे।

कोतवाली थाना पुलिस ने सराफा कारोबारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इस तरह का यह दूसरा मामला है, जब साइबर ठगी की रकम ग्वालियर में इस तरह से खपाई गई। पुलिस ने अभिषेक परिहार निवासी बहोड़ापुर पर एफआईआर दर्ज की है। इसी ने सोना खरीदा था और बैंक खाते से भुगतान किया था।


यह था मामला

बेंगलुरु में 74 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका लक्ष्मी राममूर्ति को शातिर ठगों ने सीबीआई और ईडी का अफसर बनकर डराया था। उन्हें 20 फरवरी से 24 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट किया। उनसे 24 करोड़ रुपये ठगे थे। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पैसा देश के तमाम राज्यों के म्यूल खातों में गया था।

जिस खाते में ठगी की रकम गई, उसी से भुगतान

सराफा बाजार में गहना ज्वेलर्स पर अभिषेक परिहार निवासी बहोड़ापुर सोना खरीदने पहुंचा था। वह एक अप्रैल को गया था। उसने 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदा। सोने का सिक्का खरीदने के बाद उसने एक लाख रुपये का भुगतान किया। फिर पांच अप्रैल को सिक्का लेने पहुंचा। इस दौरान उसने 6.41 लाख रुपये का भुगतान किया।

इसमें से 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। जिस खाते से गहना ज्वेलर्स के खाते में भुगतान किया, वह म्यूल खाता था। इस खाते में शिक्षिका से ठगी गई राशि में से करीब 10 लाख रुपये आए थे। इसमें से 5.10 लाख रुपये का भुगतान यहाँ किया गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में शनिवार को बिजली कटौती, सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बत्ती रहेगी गुल, दर्जनों इलाके होंगे प्रभावित

उस समय कारोबारी को पता नहीं लगा। कारोबारी को तब पता लगा, जब 24 अप्रैल को उनका खाता फ्रीज कर दिया गया। कर्नाटक पुलिस का नोटिस भी उनके पास आया। फिर कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन किया। अब कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।