• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

पराली जलाने में MP देश में अव्वल, लेकिन ग्वालियर ने पेश की नजीर, 47 दिन में सिर्फ 16 मामले

मध्य प्रदेश पराली जलाने में देश में अव्वल है, लेकिन ग्वालियर में प्रशासन की सख्ती से इस पर अंकुश है। यहां 47 दिनों में महज 16 मामले आए, जबकि श्योपुर में सर्वाधिक 94 घटनाएं हुईं।

By Anil TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 09:55:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:55:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पराली जलाने में MP देश में अव्वल, लेकिन ग्वालियर ने पेश की नजीर, 47 दिन में सिर्फ 16 मामले
पराली जलाने में MP देश में अव्वल। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. पराली जलाने के मामले में मध्य प्रदेश देश में अव्वल।
  2. श्योपुर में सर्वाधिक 94, ग्वालियर में केवल 16 घटनाएं हुईं।
  3. ग्वालियर में हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम लगाना किया गया अनिवार्य।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: इस बार भी प्रदेश पराली जलाने के मामले में देश में पहले स्थान पर हैं और प्रदेश के गुना, दतिया व श्योपुर जैसे जिले प्रदेश में पराली जलाने के मामले में आगे हैं। लेकिन ग्वालियर जिले में अभी तक इन घटनाओं पर अंकुश हैं। यहां पर 15 सितंबर से लेकर दो नवंबर तक महज 16 घटनाएं ही पराली जलाने की हुई हैं।

जबकि जिले में धान की फसल की 30 प्रतिशत कटाई हो चुकी हैं और गेहूं की बुवाई का समय भी धीरे-धीरे पास आ रहा हैं। जिले में अभी तक कम घटनाएं होने के पीछे कृषि विभाग का दावा हैं कि इस बार सतर्कता अधिक बरती गई हैं। लेकिन अभी 70 प्रतिशत धान की कटाई होना बाकी हैं। इसलिए अभी घटनाएं बढ़ सकती हैं।


यहां बता दें कि पराली जलाने की घटनाओं की भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान 15 सितंबर से सैटेलाइट से मानीटर करता हैं। इस मानीटरिंग में 15 सितंबर से दो नवंबर तक यानि 47 दिन में ग्वालियर में महज 16 जगहों पर ही पराली जलाई गई हैं।

जबकि ग्वालियर चंबल संभाग के ही जिले श्योपुर में प्रदेश व देश में सर्वाधिक 94 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा गुना में 45, दतिया में 43 घटनाएं पराली जलाने की हो चुकी हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में नर्मदापुरम में 50 व सीहोर में 37 घटनाएं हुई हैं।

इसलिए अभी कम हुई घटनाएं

  • धान की कटाई शुरू होने के साथ ही कृषि विभाग व प्रशासन की टीमों ने क्षेत्र में मानीटरिंग शुरू की। साथ ही हार्वेस्टर संचालकों पर दबाव बनाया कि वे उसमें स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम यानि एसएमएस लगाएं, नहीं तो हार्वेस्टर जब्त कर लिए जाएंगे। एक हार्वेस्टर को बिना एसएमएस के जब्त भी किया गया।
  • पिछले साल जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर करीब 10 लाख का जुर्माना व 12 से अधिक किसानों पर एफआइआर हुई।
  • जिले के धान की उपज करने वाले बड़े 150 से अधिक किसानों ने पराली प्रबंधन करने वाले हैप्पीसीडर व सुपर सीडर मशीनें खरीद ली। इन सभी वजहों से अभी पराली जलाने पर अंकुश लगा है।

यह भी पढ़ें- मां दीपावली की खरीदारी करने गई, घर में से 22 माह की मासूम का अपहरण; 3 दिन बाद भी बेसुराग

अभी कुछ बढ़ेंगी घटनाएं

उप संचालक कृषि भानु प्रताप शर्मा के मुताबिक अभी केवल 30 प्रतिशत धान की कटाई हुई हैं। 70 प्रतिशत की कटाई बाकी हैं। इसलिए आगामी दिनों में घटनाओं में थोड़ा इजाफा हो सकता हैं। लेकिन इस बार निगरानी व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। साथ ही किसानों ने भी उपकरण खरीदे हैं और अधिक से अधिक किसानों को पराली प्रबंधन करने वाली मशीनों के लिए अनुदान दिया जा रहा हैं। ऐसे में उम्मीद हैं कि इस बार पराली जलाने की घटनाएं कम ही होंगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।