• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

रबी सीजन में नहीं होगी बिजली की किल्लत! MP में 21 हजार मेगावाट से ज्यादा की मांग के लिए कस ली गई कमर

बी सीजन में खेतों में सिंचाई के लिए कृषि पंपों का लोड बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली की मांग नया रिकार्ड बना सकती है। इस बार अधिकतम मांग 21 हजार 300 मे...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:25:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:25:57 PM (IST)
रबी सीजन में नहीं होगी बिजली की किल्लत! MP में 21 हजार मेगावाट से ज्यादा की मांग के लिए कस ली गई कमर
रबी सीजन में नहीं होगी बिजली की किल्लत!

HighLights

  1. रबी सीजन में बिजली मांग 21,300 मेगावाट पहुंचने का अनुमान
  2. जनवरी 2026 का पिछला रिकॉर्ड 1,400 मेगावाट से टूटेगा
  3. ओवरलोडिंग और फाल्ट रोकने के लिए सबस्टेशनों की निगरानी तेज

अनूप भार्गव, नईदुनिया, ग्वालियर। रबी सीजन में खेतों में सिंचाई के लिए कृषि पंपों का लोड बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली की मांग नया रिकार्ड बना सकती है। इस बार अधिकतम मांग 21 हजार 300 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। यह जनवरी 2026 में दर्ज प्रदेश की अब तक की सर्वाधिक 19 हजार 895 मेगावाट मांग से करीब 1,400 मेगावाट अधिक होगी। संभावित बढ़े हुए लोड को देखते हुए बिजली उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन नेटवर्क तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के साथ घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति बनाए रखना बिजली कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों की माइक्रो निगरानी की जा रही है।


पोस्ट मानसून मेंटेनेंस, ओवरलोडिंग रोकने के उपाय और फाल्ट होने की स्थिति में तत्काल बिजली बहाल करने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लोड की स्थिति और सबस्टेशनों की निगरानी

पिछले रबी सीजन में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के सात जिलों में अधिकतम बिजली लोड दो हजार 978 मेगावाट दर्ज किया गया था। इसमें ग्वालियर शहर का हिस्सा सबसे अधिक 801 मेगावाट रहा था। इस बार मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन लाइनों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती, वार कर सोते हुए दादा को मार डाला

प्रदेश के तीनों विद्युत क्षेत्रों में दबाव: वर्तमान लोड और पिछली अधिकतम मांग का अंतर

प्रदेश के तीनों विद्युत क्षेत्रों में पिछले अधिकतम लोड और वर्तमान स्थिति में बड़ा अंतर है। रबी में कृषि पंपों के संचालन के साथ इन क्षेत्रों में मांग तेजी से बढ़ने की संभावना है।

  • पूर्व क्षेत्र: 6,126 मेगावाट पिछली अधिकतम मांग थी, जबकि अभी लोड 3,458 मेगावाट है।
  • पश्चिम क्षेत्र: 8,711 मेगावाट अधिकतम मांग है और इसके मुकाबले वर्तमान लोड 4,805 मेगावाट है।
  • मध्य क्षेत्र: 7,090 मेगावाट अधिकतम मांग है और इसके मुकाबले अभी वर्तमान लोड 4,462 मेगावाट है।

एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने प्रदेश के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संभावित 21,300 मेगावाट मांग को देखते हुए ट्रांसमिशन नेटवर्क की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं। - शशिकांत ओझा, जनसंपर्क अधिकारी, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी।