• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती, वार कर सोते हुए दादा को मार डाला

दस साल पुरानी एक कथित आपत्तिजनक हरकत का गुस्सा 20 साल की पोती के मन में इतना गहरा था कि शनिवार रात उसने दादा की हत्या कर दी। पत्रकारिता की छात्रा का द...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 07:28:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 07:28:47 PM (IST)
इंदौर में रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती, वार कर सोते हुए दादा को मार डाला
बैट से हमला कर पोती ने दादा को मार डाला। (एआई इमेज)

HighLights

  1. छात्रा का दावा- दादा ने दस साल पहले की थी आपत्तिजनक हरकत
  2. आए दिन होता था माता-पिता से विवाद
  3. माता-पिता से झगड़ने के बाद बुलेट से पहुंची थी दादा-दादी के घर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दस साल पुरानी एक कथित आपत्तिजनक हरकत का गुस्सा 20 साल की पोती के मन में इतना गहरा था कि शनिवार रात उसने दादा की हत्या कर दी।

पत्रकारिता की छात्रा का दावा है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात छात्रा माता-पिता से झगड़कर दादा-दादी के घर जा पहुंची। घर से वह क्रिकेट का बैट लेकर गई थी। उसने जाते ही सो रहे दादा पर ताबड़तोड़ वार कर डाले।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार हमले में 75 वर्षीय दादा भगवत राव पाटिल के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी सुलोचना ने खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन भगवतराव को सांवेर रोड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


निजी कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है

सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची और 20 वर्षीय अदिती पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में जो बताया वह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। अदिती निजी कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से वह दादा से नाराज रहती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। छात्रा का दावा है कि उसने लोक-लाज और परिवार की बदनामी के डर से उस समय किसी को कुछ नहीं बताया।

पुलिस अब छात्रा के इस दावे की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दस साल पहले की कथित घटना के संबंध में परिवार में किसी को जानकारी थी या नहीं और इसके बाद दादा-पोती के संबंध किस तरह के रहे। भगवत राव विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में पदस्थ रहे हैं।

माता-पिता से झगड़ा, फिर बैट लेकर निकली

एसीपी अशोकसिंह के मुताबिक अदिती के पिता विजय पाटिल सीए है और फिलहाल महालक्ष्मीनगर में रहते है। उन्होंने बताया अदिती अपने माता-पिता से भी विवाद करती थी। रोका टोकी को लेकर शनिवार रात भी कहासुनी हुई थी। करीब तीन बजे वह बाइक (बुलेट) पर बैट लेकर सीधे स्कीम-51 स्थित दादा-दादी के घर पहुंची। भगवतराव और शकुंतला सो रहे थे।

घटना के बाद कालोनी में रहने वाले रिश्तेदार के घर चली गई थी। पुलिस ने रात में ही उसको गिरफ्तार कर लिया।रविवार को पुलिस ने भगवत के शव का जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया।

यह भी पढ़ें- रीवा में शराब पार्टी के बाद हत्या कर नहर में फेंका, आरोपी बोला- तुम्हारे भाई को मार डाला; जो करना हो कर लो