
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों पर एक बार फिर से कार्रवाई शुरू की गई है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे, जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
नोटिस के बाद कार्रवाई
भवन अधिकारी वीरेंद्र शाक्य ने बताया कि बुधवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 64 में ग्राम शंकरपुर के सर्वे क्र. 856/1/1, 862/1, 862/2 लगभग रकवा 0.744 हेक्टेयर भूमि पर अनिल अग्रवाल पुत्र रमेशचंद्र अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल पत्नी नितिन अग्रवाल आदि द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश से स्वीकृति प्राप्त कर नगर निगम से बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा प्राप्त किये अवैध रूप से निर्मित कॉलोनी में विधिवत नोटिस की कार्यवाही उपरांत सड़क, सीवर आदि हटाया गया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस के दो फेरे निरस्त, यात्रियों को लगा बड़ा झटका
इसके साथ ही शंकरपुर के सर्वे क्र. 850/1, 852/2, 856/1/1 लगभग रकवा 0.633 हेक्टेयर भूमि पर हरिमोहन शिवहरे आदि द्वारा अवैध रूप से निर्मित कॉलोनी में सड़क, सीवर आदि हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान सहायक सिटी प्लानर मनीष यादव, भवन निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, सौरभ चौधरी, मदाखलत दस्ता एवं पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी टीचर को झटका, ग्वालियर हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका