
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे निरस्त रहेंगे। गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 21 दिसंबर को और गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक
पूर्व रेलवे में दुर्गापुर-वारिया रेलखंड और आण्डल स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण संबंधी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते शक्तिपुंज एक्सप्रेस का एक फेरा स्थगित किया गया है।
यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी टीचर को झटका, ग्वालियर हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
यह भी पढ़ें- जबलपुर होकर चलेगी सुबेदारगंज-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन, सतना और कटनी स्टेशन पर होगा ठहराव