• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में छह महीने से सैलरी न मिलने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, PM आवास के गेट पर हड़ताल शुरू

ग्वालियर नगर निगम के अंतर्गत पीएम आवास महलगांव पहाड़ी फेज-1 में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले छह महीने से सैलरी नहीं मिली है।

By Anil TomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 08:23:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 08:23:05 AM (IST)
ग्वालियर में छह महीने से सैलरी न मिलने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, PM आवास के गेट पर हड़ताल शुरू
ग्वालियर में PM आवास कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

HighLights

  1. वेतन न मिलने से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट
  2. कर्मचारियों ने PM आवास गेट पर शुरू की हड़ताल
  3. बोले खैरात नहीं, 6 महीने की मेहनत का हक मांग रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पीएम आवास महलगांव पहाड़ी फेज-1 पर कार्यरत कर्मचारियों को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मेहनत की कमाई के लिए ये कर्मचारी लगातार नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

6 महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार पर संकट

पारिवारिक जिम्मेदारियों, बच्चों की जरूरतों और राशन का प्रबंध न हो पाने से कर्मचारी काफी परेशान हैं। महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वेतन के अभाव में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।


गेट पर हड़ताल शुरू, बोले हक मांग रहे हैं

परेशान होकर आज सभी कर्मचारियों ने मजबूरन पीएम आवास के गेट पर धरना प्रदर्शन और हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपनी छह महीने की कठिन मेहनत का हक मांग रहे हैं।

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आएं और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनका बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, हाई कोर्ट ने दिखाई सख्ती, NHAI ने सौंपी NSV सर्वे रिपोर्ट