Navratri Train Status: माता के भक्तों की बढ़ी परेशानी! कटरा-मैहर की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रा टाल रहे श्रद्धालु
ग्वालियर से वैष्णो देवी, मैहर और कामाख्या जाने वाली ट्रेनों में नवरात्र पर लंबी वेटिंग है। कंफर्म टिकट न मिलने से श्रद्धालु परेशान हैं, हालांकि वाराणस...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 01:26:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 01:26:39 PM (IST)
माता के भक्तों की बढ़ी परेशानी! (फाइल फोटो)HighLights
- ग्वालियर से नवरात्र पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल।
- वैष्णो देवी और मैहर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग।
- कामाख्या जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली से ट्रेन लेनी होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवरात्र में मां शक्ति स्वरूपा के दर्शन करने के लिए दूसरे शहरों में जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के सामने ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बड़ी परेशानी बन गई है। अगले तीन दिनों में ग्वालियर से माता वैष्णो देवी, कामाख्या देवी, मैहर वाली माता और मनसा देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, जबकि कुछ में नो रूम की स्थिति बन गई है।
ऐसे में श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा टालने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीटों की कमी के कारण श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यही स्थिति मैहर जाने वाले यात्रियों के सामने भी है। नवरात्र में इन प्रमुख देवी धामों पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे रेल यात्रा की मांग बढ़ गई है।
कामाख्या जाने के लिए पहले दिल्ली पहुंचना होगा-
असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए सीधी रेल यात्रा का विकल्प भी आसान नहीं है। सीटों की उपलब्धता नहीं होने के कारण यात्रियों को पहले दिल्ली पहुंचकर वहां से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन का विकल्प तलाशना पड़ सकता है। इससे यात्रा लंबी होने के साथ ही खर्च और परेशानी भी बढ़ सकती है।
वाराणसी जाने का विकल्प मिलने की उम्मीद
- दूसरी ओर, वाराणसी स्थित मां विशालाक्षी देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प मिलने की संभावना है। ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में आसानी से टिकिट उपलब्ध हो रहे हैं।
- हालांकि, यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन में सीटों की उपलब्धता की पुष्टि करना जरूरी होगा। नवरात्र के दौरान प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से ट्रेनों में आरक्षण की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में माता के दर्शन की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट की स्थिति देखकर ही यात्रा तय करनी पड़ रही है।
ट्रेनों की स्थिति एक नजर में
स्थान -कटरा (वैष्णोदेवी)
- 15 अक्टूबर - 12919,11077,16317 - वेटिंग
- 16 अक्टूबर - 16031,12919,11077 - वेटिंग
- 17 अक्टूबर - 11077,12751,12919 - वेटिंग
स्थान -ऊना (मां चिंतपूर्णी) (शुक्रवार-शनिवार को संचालित ट्रेन)
- 15 अक्टूबर - 19307 - वेटिंग
- 16 अक्टूबर - 19307 - वेटिंग
स्थान -पंचकुला-चंडीगढ़ (मां मानसा देवी)
- 15 अक्टूबर - 19307 - वेटिंग
- 16 अक्टूबर - 19307,20493 - वेटिंग
स्थान -मैहर (मां शारदा देवी)
- 15 अक्टूबर - 12190 - वेटिंग
- 16 अक्टूबर - 12190 - वेटिंग
- 17 अक्टूबर - 12190 - वेटिंग
यह भी पढ़ें- ग्वालियर कोर्ट स्मैक तस्करी की झूठी कहानी गढ़ने पर पुलिस पर भड़का, DGP को दिए जांच के आदेश