_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले सात दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ेगा।
मौसम के इस बदलाव से दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंड का असर महसूस होगा। मौसम के अनुमान के मुताबिक, 1 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 2 नवंबर को दिन का पारा 31 डिसे तक पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें- अब रात में भी चमकेंगी ग्वालियर की सड़कें, 42 लाख की लागत से लगेंगे LED कर्ब स्टोन
3 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 और 4 नवंबर से 6 नवंबर तक 33 डिसे रहने का अनुमान है। सप्ताह के अंतिम दिन 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 डिसे रह सकता है।
चार दिन में रात का पारा तीन डिसे गिरेगा
न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहने की संभावना है। 1 नवंबर को रात का तापमान 19 डिसे रहने का अनुमान है, जो 2 नवंबर को 18 और 3 नवंबर को 17 डिसे तक आ सकता है। 4 नवंबर से 7 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 16 डिसे रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा।
ऐसे में सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्माहट बनी रहेगी। इस सप्ताह का अनुमानित पारा दिनांक अधिकतम न्यूनतम 1 नवंबर 28 19
2 नवंबर 31 18
3 नवंबर 32 17
4 नवंबर 33 16
5 नवंबर 33 16
6 नवंबर 33 16
7 नवंबर 32 16
किस दिन कैसा रहेगा तापमान
1 नवंबर आसमान साफ रहेगा
2 नवंबर आसमान साफ रहेगा
3 नवंबर आसमान साफ रहेगा
4 नवंबर आसमान साफ रहेगा
5 नवंबर आसमान साफ रहेगा
6 नवंबर आसमान साफ रहेगा
7 नवंबर आसमान साफ
यह भी पढ़ें- दीपावली पर दुर्ग से दिल्ली के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर में रात ढाई बजे पहुंचेगी