• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के गिरोह का पर्दाफाश, FairPlay वेबसाइट से चल रहा था कॉल सेंटर; 6 गिरफ्तार

ग्वालियर के गिरवाई में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी से जुड़े कथित कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में छह लोगों को पकड़ा गय...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 01:36:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 01:36:21 PM (IST)
ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के गिरोह का पर्दाफाश, FairPlay वेबसाइट से चल रहा था कॉल सेंटर; 6 गिरफ्तार
ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के गिरोह का पर्दाफाश। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. गिरवाई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह पकड़ा।
  2. फेयरप्ले वेबसाइट के जरिए कथित कॉल सेंटर संचालित था।
  3. पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया।

अमित मिश्रा, नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गिरवाई पुलिस और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने गिरवाई क्षेत्र में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग और अवैध सट्टेबाज़ी के एक बहुत बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है। फेयरप्ले वेबसाइट के जरिए यह काल सेंटर चल रहा था। गिरवाई पुलिस ने यहाँ से छह लोगों को पकड़ा है। जो अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं।

गिरवाई से संचालित हो रहा पूरा काल सेंटर और गेमिंग नियंत्रण कक्ष जब्त किया गया। यहां से कई गैजेट्स और लाखों रुपए का हिसाब किताब मिला है। फर्जी और म्यूल बैंक खातों के माध्यम से देश भर में ऑनलाइन दांव लगाने का अवैध व्यापार चलाया जा रहा था। इस बड़ी सफलता से देशव्यापी ऑनलाइन धोखाधड़ी और सट्टेबाज़ी के बड़े तंत्र का पर्दाफाश हुआ है।


यह पकड़े गए

राजेश रायकवार, नीलेश रावत, पंकज पाल, रानू रावत, उदय सिंह चौहान, संजय रावत को पकड़ा है। यह सभी दतिया और ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- सुबह SDM-खनिज विभाग पर गाड़ियां छोड़ने का आरोप, रात में शिकायतकर्ता पर ही FIR; ग्वालियर में अवैध खनन कार्रवाई पर सवाल