• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाना पड़ा भारी, दबंगों ने कार के शीशे तोड़े, जान से मारने की दी धमकी

ग्वालियर में रोड रेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बीच सड़क पर रास्ता रोककर कार के शीशे और हेडलाइट चकनाचूर कर दिए और जाते-जाते धमकी दी कि 'हमारी गाड़ी को हॉर्न देना मतलब मौत को बुलावा देना है।'

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 12:30:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 12:36:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाना पड़ा भारी, दबंगों ने कार के शीशे तोड़े, जान से मारने की दी धमकी
प्रतीकात्मक फोटो एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. हॉर्न बजाने पर भड़के दबंग
  2. डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला
  3. एजी ऑफिस की तरफ भागे आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में दीवाली की रात एक भयानक रोड रेज का मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क पर लहराते हुए चल रही एक कार से साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि दबंगों ने उसकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

आरोपियों ने बीच सड़क पर रास्ता रोककर कार के शीशे और हेडलाइट चकनाचूर कर दिए और जाते-जाते धमकी दी कि 'हमारी गाड़ी को हॉर्न देना मतलब मौत को बुलावा देना है।'

हॉर्न बजाने पर भड़के दबंग

जानकारी के मुताबिक, हॉस्पिटल रोड स्थित नाट्य कला मंदिर के पास रहने वाले 24 वर्षीय संकेत दुबे (पिता हेमंत दुबे) रविवार रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रंगमहल के सामने इन्फोसिस हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे। जब वे बंधन वाटिका के सामने पहुंचे, तो उनके आगे एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की इलेक्ट्रिक कार लहराते हुए चल रही थी।


संकेत ने ओवरटेक करने के लिए हॉर्न बजाकर साइड मांगी। हॉर्न की आवाज सुनते ही इलेक्ट्रिक कार चला रहा शख्स भड़क गया और उसने चेतकपुरी गेट के सामने पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी संकेत की कार के आगे अड़ा दी।

डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला

गाड़ी रुकते ही आरोपी नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच एक आरोपी ने हाथ में डंडा लेकर संकेत की कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के चारों तरफ के कांच, साइड ग्लास और आगे की दाईं तरफ की हेडलाइट बुरी तरह तोड़ दी। कार का बोनट पिचक गया और आगे का बंपर टूटकर लटक गया।

एजी ऑफिस की तरफ भागे आरोपी

इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी संकेत को धमकाते हुए अपनी कार से एजी ऑफिस की ओर फरार हो गए। इस घटना से बुरी तरह डरे हुए संकेत ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित ने अपने पिता हेमंत दुबे के साथ झांसी रोड थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बौद्ध भिक्षु बनकर बनवाए फर्जी पासपोर्ट, 31 निरस्त, 39 पर जल्द गिरेगी गाज; विदेश भागे आरोपी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।