• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 17 सेकंड में चोरी! ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किए 1.30 लाख के टॉप्स, पुलिस का गजब तर्क

शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सराफा बाजार स्थित दिव्यांश ज्वेलर्स में शातिर महिला चोरों ने हाथ साफ करते हुए महज 17 सेकेंड के भीतर 1.30 लाख रुपये कीम...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 10:12:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 10:12:02 PM (IST)
ग्वालियर में 17 सेकंड में चोरी! ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किए 1.30 लाख के टॉप्स, पुलिस का गजब तर्क
ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किए 1.30 लाख के टॉप्स

HighLights

  1. 17 सेकंड में 1.30 लाख के सोने के टॉप्स चोरी हुए
  2. ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने साड़ी में छिपाए टॉप्स
  3. चोरी की घटना CCTV में कैद, पुलिस बोली- शिकायत नहीं आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सराफा बाजार स्थित दिव्यांश ज्वेलर्स में शातिर महिला चोरों ने हाथ साफ करते हुए महज 17 सेकेंड के भीतर 1.30 लाख रुपये कीमत के सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। यह घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर आई थीं। इनके साथ एक बच्चा भी था। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं चोरी करती हुई नजर आ रही हैं।

खरीददार बनकर आई थी महिला: साड़ी में छिपाया 5 ग्राम का टॉप्स

जानकारी के अनुसार, आरोपित महिलाएं सामान्य ग्राहक बनकर दिव्यांश ज्वेलर्स पर पहुंची थी। इन्होंने ज्वैलर अमित सोनी से सोने के टाप्स दिखाने को कहा। जब अमित सोनी का ध्यान भटका या वह अन्य सामान दिखाने में व्यस्त हुआ, तभी महिला ने नजर बचाकर लगभग 5 ग्राम वजनी सोने का टाप्स चोरी कर साड़ी में छिपा लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं उठकर बाहर चली गई।


इनके जाने के बाद जब बाक्स में रखे टॉप्स का वजन देखा तो एक टॉप्स गायब था। रिकार्ड का मिलान किया तो एक कान का टाप्स गायब मिला। फिर कैमरे देखे, इसमें महिलाएं चोरी करती हुई नजर आईं।

महाराज बाड़ा तक तलाश: पुलिस का ढुलमुल रवैया और अजब तर्क

जब चोरी का पता लगा तो अमित सोनी भागकर महाराज बाड़ा फिर दूसरी तरफ गांधी मार्केट तक पहुंचा, लेकिन चोरी का पता नहीं लगा। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे का ढुलमुल रवैया सामने आया। इस घटना के संबंध में जब उनसे नईदुनिया ने बात की तो वह बोले- चोरी का फुटेज तो सामने आया है। इंटरनेट पर यह फुटेज देखा था, लेकिन शिकायत थाने तक नहीं आई। इसलिए चोर को अभी तलाश नहीं कर रहे। शिकायत आएगी तो एफआइआर करेंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी के 58 लाख स्कूली बच्चों को मिलेंगे 600 रुपये, सरकार ड्रेस के लिए DBT से भेजेगी नकद राशि