• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: गंभीर घायल को एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा, CM ने ट्रामा सेंटर में जाना हाल

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा गया है।

By Anoop BhargavEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 07:37:29 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:37:29 AM (IST)
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: गंभीर घायल को एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा, CM ने ट्रामा सेंटर में जाना हाल
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में घायल संजय शर्मा को एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा

HighLights

  1. CM मोहन यादव ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
  2. JAH अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने की निगरानी
  3. कल्पना परिहार को सुबह भेजने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना था और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। इसके बाद जया आरोग्य अस्पताल (JAH) प्रबंधन ने संजय को भोपाल भेजने की व्यवस्था की।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रामा सेंटर पहुंचे थे और उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ और गंभीर घायलों को भोपाल एम्स भेजने की तैयारी शुरू की गई।


एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स भेजा गया

जेएएच प्रबंधन ने एंबुलेंस के जरिए संजय शर्मा को एयरपोर्ट पहुंचाया, जहां से उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल एम्स भेजा गया। जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी की और संजय को एयरपोर्ट तक पहुंचवाया, ताकि उन्हें बेहतर उपचार के लिए जल्द रवाना किया जा सके। अस्पताल प्रबंधन ने एयर एंबुलेंस की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर हादसा: घायलों से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएम मोहन यादव के काफिले के आगे लेटी महिला, मचा हड़कंप

दूसरी घायल कल्पना परिहार को भी भेजेंगे भोपाल

हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरी मरीज कल्पना परिहार को भी बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स भेजा जाएगा। उन्हें सुबह एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अस्पताल प्रबंधन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हुआ है। दोनों घायलों को भोपाल एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज मिलेगा।