• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Summer Special Train: ग्वालियर के यात्रियों को बड़ी राहत, प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक विशेष ट्रेन चलाने...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 08:18:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 08:18:18 PM (IST)
Summer Special Train: ग्वालियर के यात्रियों को बड़ी राहत, प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल
ग्वालियर के यात्रियों को बड़ी राहत

HighLights

  1. प्रयागराज से निजामुद्दीन के बीच 31 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन
  2. 15 मार्च से 29 जून तक ग्वालियर होकर चलेगी ट्रेन
  3. ट्रेन में स्लीपर, जनरल और एसी समेत कई कोच लगाए जाएंगे

नई दुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 31 फेरों के लिए 15 मार्च से 29 जून तक संचालित की जाएगी।

ऐसा होगा शेड्यूल

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04123 प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 15 मार्च से 28 जून तक हर बुधवार और रविवार को प्रयागराज से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शंकरगढ़, दभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर और मऊरानीपुर होते हुए रात 12:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 2:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी।


इसके बाद ट्रेन धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां होते हुए अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी का ये होगा शेड्यूल

वापसी में ट्रेन संख्या 04124 हजरत निजामुद्दीन–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 16 मार्च से 29 जून तक हर गुरुवार और सोमवार को दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी समेत विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 9:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल दो एसएलआर, आठ स्लीपर, नौ जनरल, एक थर्ड एसी और एक सेकंड सह फर्स्ट एसी कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'देखो किला घूम रहा है...', कहकर भटकाया ध्यान, ई-रिक्शा में महिला के पर्स से पार की हीरे की अंगूठियां, CCTV वारदात कैद