ग्वालियर: बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में चीते का सफल रेस्क्यू, वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क
कूनो की ट्रैकिंग टीम चीते को रेस्क्यू कर साथ ले गई। चीता गुरुवार को पवाया सांक नदी के किनारे देखा गया था।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 07:16:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 07:16:19 PM (IST)
फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- कूनो नेशनल पार्क से निकला था चीता
- बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में सफल रेस्क्यू
- वन विभाग की टीम कर रही थी ट्रैस
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता ग्वालियर के पास बानमोर औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच गया। समीप ही घना रिहायशी क्षेत्र है। इसका वीडियो शनिवार को प्रसारित होने के बाद लोग दहशत में आए गए।
चीते का वीडियो हुआ था वायरल
वायरल वीडियो में चीता फैक्ट्री एरिया में दौड़ता दिखाई दे रहा है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। यह क्षेत्र दिल्ली-मुंबई हाईवे के करीब है, जहां वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, ऐसे में दुर्घटना की संभावना भी थी।
कूनो की ट्रैकिंग टीम चीते को रेस्क्यू कर साथ ले गई। चीता गुरुवार को पवाया सांक नदी के किनारे देखा गया था। इसके बाद से वन विभाग की टीम इसे ट्रैस कर रही थी।