• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

स्वामित्व योजना: मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को तोहफा, सरकार कराएगाी 70 हजार निशुल्क रजिस्ट्री

स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लाखों परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों का नया अध्याय शुरू हुआ है।

By Varun SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:00:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:00:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
स्वामित्व योजना: मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को तोहफा, सरकार कराएगाी  70 हजार निशुल्क रजिस्ट्री
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. प्रदेश सरकार ने की ऐतिहासिक पहल
  2. ग्रामीणों को 70 हजार निशुल्क रजिस्ट्री
  3. प्रदेश के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लाखों परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों का नया अध्याय जोड़ने की ऐतिहासिक पहल हुई है। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी भूमि का वैध स्वामित्व अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचल में निवासरत सभी पात्र परिवारों की स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

एक लाख से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

उल्लेखनीय है कि, ग्वालियर जिले में स्वामित्व योजना के तहत लगभग 69 हजार 988 आवासीय भूखण्डों के स्वामित्व की रजिस्ट्री संबंधित लोगों को उपलब्ध कराई जायेंगीं। इससे सीधे तौर पर जिले के लगभग 01 लाख 05 हजार 309 हितग्राही लाभान्वित होंगे।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर के सर्विस सेंटर में विवाद के बाद भड़का ग्राहक, शोरूम में खड़ी एक्टिवा को लगाई आग

योजना के तहत जिले में अब तक 20 हजार 174 रजिस्ट्री तैयार हो चुकी हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी ग्वालियर जिले के 494 ग्रामों के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में दीवाली पर 2 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा, सादा वर्दी में तैनात रहेगी क्राइम ब्रांच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।