• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP से सबसे ज्यादा अग्निवीर ग्वालियर-चंबल ने दिए, इसी साल 1407 युवा सेना में भर्ती, सबसे आगे मुरैना और सबसे पीछे श्योपुर

Agniveer: ग्वालियर और चंबल अंचल के युवाओं में और बढ़ रहा है। यहां के युवाओं में सेना की वर्दी की दीवानगी पहले भी थी, अग्निपथ योजना आने के बाद चर्चा हुई- सेना के प्रति युवाओं का रुझान घट रहा है लेकिन यह हकीकत नहीं है। सबसे ज्यादा अग्निवीर तो ग्वालियर और चंबल अंचल ने ही देश को दिए।

By amit mishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 09:01:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 09:01:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP से सबसे ज्यादा अग्निवीर ग्वालियर-चंबल ने दिए, इसी साल 1407 युवा सेना में भर्ती, सबसे आगे मुरैना और सबसे पीछे श्योपुर
MP से सबसे ज्यादा अग्निवीर ग्वालियर-चंबल ने दिए। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. ग्वालियर-चंबल के युवाओं में अग्निवीर बनने का जुनून
  2. मध्य प्रदेश में मुरैना बना 'नंबर 1' फौजी जिला
  3. इस साल 1716 युवा बने भारतीय सेना का हिस्सा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देशसेवा का जज्बा... ग्वालियर और चंबल अंचल के युवाओं में और बढ़ रहा है। यहां के युवाओं में सेना की वर्दी की दीवानगी पहले भी थी, अग्निपथ योजना आने के बाद चर्चा हुई- सेना के प्रति युवाओं का रुझान घट रहा है लेकिन यह हकीकत नहीं है। सबसे ज्यादा अग्निवीर तो ग्वालियर और चंबल अंचल ने ही देश को दिए। इसी साल ग्वालियर-चंबल अंचल ने 1407 अग्निवीर भारतीय सेना को दिए। साढ़े तीन साल पहले जब अग्निपथ योजना लागू हुई थी, तब की तुलना में अब तीन गुना सैनिक भारतीय सेना को यहां से मिले।

एमपी में यहां से सेना में जाने वाले युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 'नईदुनिया' ने आंकड़ों का विश्लेषण किया। यह आंकड़े बताते हैं कि हर साल सेना में ग्वालियर और चंबल अंचल से जाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। इस बार यह संख्या सबसे ज्यादा है।


इसके पीछे बड़ी वजह

अब अग्निवीरों को बीएसएफ सहित अन्य केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स और अलग-अलग राज्यों की पुलिस भर्ती में भी आरक्षण दिया जा रहा है। बीएसएफ में तो आयु सीमा में छूट के साथ ही 50 प्रतिशत तक आरक्षण की अधिसूचना दिसंबर 2025 में जारी हुई। इसके बाद ग्वालियर और चंबल अंचल केू युवाओं में और अधिक उत्साह बढ़ गया है।

सबसे कम श्योपुर के युवक

नईदुनिया ने अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। जिसमें सामने आया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अग्निवीर मुरैना से मिले। मुरैना से 608 युवक अग्निवीर बने, जबकि सबसे कम संख्या श्योपुर से रही। श्योपुर से सिर्फ 18 युवक ही अग्निवीर बने। जबकि ग्वालियर और चंबल अंचल से 1407 युवक अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए। प्रदेश के 10 जिलों से 1716 युवक अग्निवीर बने।

आंकड़े पर डालिए एक नजर

जिला- अग्निवीर(जनरल ड्यूटी)- अग्निवीर(तकनीकी)- अग्निवीर(क्लर्क)- अग्निवीर(ट्रेडमैन)- कुल

ग्वालियर- 88- 41- 20- 18- 173

भिंड- 222- 70- 26- 41- 362

मुरैना- 339- 134- 75- 57- 608

छतरपुर- 35- 4- 1- 13- 53

दतिया- 38- 13- 3- 4- 58

निवाड़ी- 39- 4- 2- 10- 56

सागर- 82- 14- 5- 19- 124

श्योपुर- 11- 1- 0- 6- 18

शिवपुरी- 113- 31-50-39- 188

टीकमगढ़- 52- 10- 2- 11- 76

कुल- 1019- 322- 139- 218- 1716

कोचिंग और मैदान में बढ़ी संख्या

अग्निवीर बनने के प्रति युवाओं में उत्साह पहले से है, लेकिन जब से बीएसएफ सहित अन्य भर्तियों में आरक्षण की घोषणा हुई है। तब से अग्निवीर बनने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या और बढ़ गई है। मैदान से लेकर लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग जाने वाले युवकों की संख्या बढ़ गई है। वर्ष 2022 में यह संख्या सबसे कम थी।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खबर... गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन, ₹2,600 मिलेगा दाम, पढ़ें पूरी प्रक्रिया

इस बार तीन मेरिट लिस्ट जारी हुई

इस बार सेना द्वारा अधिक रिक्तियां निकाली गई। यही वजह थी कि इस साल तीन मेरिट लिस्ट जारी हुई हैं। पहली बार ऐसा हुआ। पूर्व में मेरिट लिस्ट एक ही जारी होती थी।

इस साल 1716 युवक सेना में भर्ती हुए हैं। लगातार संख्या बढ़ रही है। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में उत्साह है।- कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।