• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, एमपी HC की ईमेल आईडी पर आया मेल

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजे गए एक सनसनीखेज संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

By Ajay RawatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 11:28:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 11:28:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, एमपी HC की ईमेल आईडी पर आया मेल
इंदौर में दिलजीत के स्टेज को IED से दहलाने की धमकी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर हाईकोर्ट की ईमेल पर आया सनसनीखेज संदेश
  2. इंदौर में दिलजीत के स्टेज को IED से दहलाने की धमकी
  3. इंदौर कॉन्सर्ट और मुंबई के जलसा को उड़ाने की धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर स्थित खंडपीठ की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस मेल में इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस उच्चस्तरीय सुरक्षा खतरे के सामने आने के बाद से राज्य की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

तीन-चार दिन पहले आया था ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली

यह धमकी भरा ईमेल तीन से चार दिन पहले हाईकोर्ट ग्वालियर की सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया था। मेल मिलते ही हरकत में आई राज्य साइबर पुलिस की टीमें भोपाल और ग्वालियर स्तर पर तकनीकी जांच में जुट गई हैं। मेल भेजने वाले की लोकेशन और आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की विशेष टीम पड़ताल कर रही है।


इंदौर कॉन्सर्ट और मुंबई पुलिस को तत्काल दी गई सूचना

धमकी का मुख्य संबंध इंदौर में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के मेगा कॉन्सर्ट से है, इसलिए ग्वालियर और भोपाल की साइबर टीमों ने तुरंत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के साथ यह संवेदनशील जानकारी साझा की है।

इसके अलावा, महानायक अमिताभ बच्चन के घर को उड़ाए जाने का जिक्र होने के कारण मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियों को भी तत्काल आधिकारिक सूचना भेज दी गई है ताकि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।

ग्वालियर हाईकोर्ट की सुरक्षा में इजाफा

हालांकि इस धमकी भरे मेल का सीधा ताल्लुक ग्वालियर से नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने के साथ ही आसपास के इलाकों में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे सुरक्षा प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में कुछ विशेष बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत सुरक्षा तंत्र में आवश्यक फेरबदल और सख्त इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रायसेन जिला अस्पताल में बवाल, 8 माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में तोड़फोड़

साइबर सेल खंगाल रही है आईपी एड्रेस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गंभीर मामलों को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। मेल कहां से और किस प्रॉक्सी सर्वर या आईपी एड्रेस के जरिए भेजा गया है, इसकी तकनीकी गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी के पीछे के षड्यंत्रकारी बेनकाब किए जाएंगे।

हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इसमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इंदौर और महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दी गई है। साइबर पुलिस की टीम पड़ताल में जुटी है।- श्रुतकीर्ति सोमवंशी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।