
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन क्रमांक 07621 हर शनिवार को नांदेड़ से चलेगी और रविवार की सुबह ग्वालियर आएगी। अप्रैल महीने में यह ट्रेन 11, 18 और 25 तारीख को चलेगी, जबकि मई में इसके आठ फेरे दो, नौ, 16, 23 और 30 तारीख को होंगे।
यह ट्रेन शनिवार सुबह 8:45 बजे नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और पूर्णा, परभणी, सेलू, परतूर, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी होते हुए रविवार सुबह 7:25 बजे ग्वालियर आएगी। इसके बाद आगरा कैंट और मथुरा होते हुए दोपहर दो बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 12 अप्रैल को UPSC का एग्जाम, 19 केंद्रों पर 6,500 अभ्यर्थी देंगे NDA और CDS परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वापसी में हजरत निजामुद्दीन से नांदेड़ जाने वाली ट्रेन क्रमांक 07622 हर रविवार को चलेगी। अप्रैल में यह 12, 19 और 26 तारीख को और मई में तीन, 10, 17, 24 तथा 31 तारीख को चलेगी। ट्रेन रात 9:40 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और मथुरा व आगरा कैंट होते हुए ग्वालियर रात्रि 1:45 बजे आएगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगली रात 12:35 बजे नांदेड़ पहुंच जाएगी।