• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में आदिवासी-दलितों का किया जा रहा धर्मांतरण, मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंची शिकायत

बथेस्डा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में होने वाले वार्षिक आयोजन में धर्मांतरण किए जाने की गंभीर शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर ग्वालियर के अधिकारियों तक पहुंची है।

By Varun SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:21:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:21:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में आदिवासी-दलितों का किया जा रहा धर्मांतरण, मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंची शिकायत
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बिजौली के टेक्नोलॉजी कॉलेज पर बड़ा आरोप
  2. आदिवासी-दलितों का धर्मांतरण का आरोप
  3. सीएम और अधिकारियों तक पहुंची शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार इलाके में आने वाले बिजौली थाने की सीमा में स्थित बथेस्डा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में होने वाले वार्षिक आयोजन में धर्मांतरण किए जाने की गंभीर शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर ग्वालियर के अधिकारियों तक पहुंची है।

शिकायत में यह भी बताया है कि इस आयोजन को लेकर एसडीएम मुरार कार्यालय में जो अनुमति मांगी गई थी वह नहीं दी गई। पुलिस ने इस आयोजन के होने को लेकर सहमति नहीं प्रदान की।

शिकायत में आरोप है कि हर साल इस कॉलेज में आदिवासी व दलित समुदाय के लोगों को बुलाकर चार से पांच दिन एक ही परिसर में रख प्रभु यीशू के नाम की दुहाई देकर धर्मांतरण कराया जाता है।

बिना अनुमति के हो रहा आयोजन

यह आयोजन इस सालए चार नवंबर से आठ नवंबर प्रस्तावित किया गया है। वहीं इस मामले में एसडीएम मुरार नरेशचंद गुप्ता ने कहा कि आयोजन की अनुमति नहीं दी गई और बिजौली थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत की जांच की जा रही है, कॉलेज का रिकॉर्ड व लोगों के नाम का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पुलिस ने सहमति नहीं दी थी।


शिकायतकर्ता चंद्रकांत मिश्रा निवासी डीडी नगर ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से लेकर गृह मंत्री व ग्वालियर के कलेक्टर व एसपी को शिकायत की है। शिकायत में बताया है कि रतवाई ग्राम में "बथेस्ठा इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी" नामक ईसाई मिशनरी द्वारा इन्जीनियरिंग कॉलेज चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कैमोर में 10 लाख टन एस्बेस्टस कचरे से गंभीर बीमारियों का खतरा, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

विगत 16 वर्षों में बठेस्ठा इन्सटीट्यूट द्वारा प्रतिवर्ष माह अक्टूबर-नवम्बर में एक साप्ताहित धर्मान्तरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के हर कोने से गरीब आदिवासी एवं दलित समुदायों के 5 से 7 हजार लोगो को एक सप्ताह तक निरन्तर परिसर में ही रखा जाता है।

देश एवं विदेश से आए इसाई धर्मगुरुओं द्वारा निरन्तर उनका ब्रेन वॉश किया जाकर, अनेकों प्रकार के लालच व प्रभु ईशू के नाम पर दुहाई देकर गरीब, आदिवासी एवं दलित समुदाय के लोगो का व्यापक धर्मान्रतण कराया जाता है।

इस महाविद्यालय को केवल धर्मान्तरण समारोह हेतु ही प्रयोग में लाया जा रहा है। जबकि शैक्षणिक गतिविधियों शून्य है। महाविद्यालय में वर्तमान में मात्र 5-6 लोगों का स्टाफ है, जबकि कभी भी एक भी कक्षा अथवा एक भी छात्र पूरे वर्ष भर नही दिखाई देता। शिकायत में कॉलेज की गतिविधियों की जांच कराने की मांग भी की है।

बथेस्डा कॉलेज में आयोजन को लेकर अनुमति नहीं दी गई, पुलिस से सहमति नहीं आई थी। शिकायत को दिखवाया जा रहा है। नरेशचंद्र गुप्ता, एसडीएम,मुरार

बथेस्डा कालेज को लेकर आयोजन की अनुमति को लेकर पुलिस ने अभिमत नहीं प्रदान किया, जो शिकायत मिली है उसके आधार पर जांच कर रहे हैं, कालेज के लोगाें से रिकार्ड मांगा है, धर्मांतरण की शिकायत के बिंदु पर लोगों का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। सौरभ श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, बिजौली थाना

यह आयोजन एनुअल री-ट्रीट है जिसमें कार्यकर्ता जुटते हैं, हमने परमिशन के लिए आवेदन किया था और प्रोसेस का पालन किया, यह निजी आयोजन है। शिकायतकर्ता के आरोप निराधार हैं। जोस जार्ज, आयोजन के कॉर्डिनेटर

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में दीवाली पर 2 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा, सादा वर्दी में तैनात रहेगी क्राइम ब्रांच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।