
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के 200 साल पुराने ऐतिहासिक प्रवेश द्वार से टकराकर पलट गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। इस भयावह हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मलबे और दुर्घटनाग्रस्त दुकानों के बीच मंजर बेहद भयावह नजर आ रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि मंदिर की मजबूत दीवार ट्रक के रास्ते में नहीं आती, तो बेकाबू वाहन और आगे निकल जाता, जिससे इसकी चपेट में आकर कई और लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों की मदद से मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
.png)









यह भी पढ़ें- ग्वालियर हादसे ने उजाड़ा श्योपुर का परिवार, बेकाबू ट्रक ने छीनी 15 साल के बेटे और ताऊ की जान, माता-पिता गंभीर