• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

चीतों की चिंताः गांवों में स्थायी रूप से रहेंगे दो वनकर्मी, युवाओं को बनाया जाएगा तकनीकी चीता ट्रैकर

चीता शावक के शिकार के बाद उनकी सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने के लिए नए उपाय लागू किए जाएंगे।

By Varun SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 04:59:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 05:01:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चीतों की चिंताः गांवों में स्थायी रूप से रहेंगे दो वनकर्मी, युवाओं को बनाया जाएगा तकनीकी चीता ट्रैकर

HighLights

  1. वनमंडल के मैदानी अमले से लेकर गांवों के युवाओं की भी सहायता ली जाएगी
  2. निगरानी के लिए वन विभाग के दो कर्मचारी गांव में ही स्थायी रूप से रहेंगे
  3. हर गांव से एक युवक को कॉलर आईडी की रेडियो फ्रिक्वेंसी समझना बताया जाएगा

वरुण शर्मा, नईदुनिया ग्वालियर। चीता शावक के शिकार के बाद उनकी सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने के लिए नए उपाय लागू किए जाएंगे। चीतों की निगरानी केवल कूनो नेशनल पार्क के कर्मचारियों और कॉलर आईडी के भरोसे नहीं रहेगी बल्कि इसमें सामान्य वनमंडल के मैदानी अमले से लेकर गांवों के युवाओं की भी सहायता ली जाएगी।

जंगल और आसपास आबादी क्षेत्र में चीतों की निगरानी के लिए वन विभाग के दो कर्मचारी गांव में ही स्थायी रूप से रहेंगे। इससे ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा सकेगा कि वे चीते को कोई हानि न पहुंचाएं।

कॉलर आईडी की रेडियो फ्रिक्वेंसी समझना बताया जाएगा

हर गांव से एक युवक को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर उसे चीते की कॉलर आईडी की रेडियो फ्रिक्वेंसी समझना बताया जाएगा। ग्वालियर वन मंडल के अधिकारी दीपांशु शर्मा ने बताया कि श्योपुर के नजदीकी ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों से 15 वन कर्मचारियों को निगरानी के प्रशिक्षण के लिए कूनो भेजा जा रहा है।


पिछले दिनों मुरैना वनमंडल में चीता के शिकार के अलावा राजस्थान के करौली में रेस्क्यू टीम पर रहवासियों द्वारा हमला कर दिया गया था। मुरैना और गुना से चीतों को ट्रैंक्युलाइज कर कूनो वापस लाना पड़ा था।

कूनो में मौजूद 52 में से 15 चीते खुले जंगल में हैं

बता दें, कूनो में मौजूद 52 में से 15 चीते खुले जंगल में हैं। भविष्य में और चीतों को भी खुले जंगल में छोड़ा जाना है। ऐसे में कूनो के बाहर चीतों के साथ कोई अप्रिय स्थिति न बने इसलिए सामान्य वन मंडल के स्टाफ को भी चीतों की निगरानी में दक्ष करना आवश्यक है।

आईडी सामान्यतः छह घंटे के अंतराल पर लोकेशन भेजती है

चीतों की ट्रैकिंग के लिए उनकी गर्दन में लगे सैटेलाइट कॉलर आईडी की एक सीमा है और वह कम उपयोगी साबित हो रही है। कूनो प्रबंधन के अनुसार आईडी सामान्यतः छह घंटे के अंतराल पर लोकेशन भेजती है। घने जंगल, पहाड़ और गहरी घाटियों के कारण यदि सिग्नल ब्रेक हो जाए तो 12 से 18 घंटे तक का अंतर हो जाता है।

इतनी समयावधि में चीते 10 से 12 किमी तक भी दूरी तय कर लेते हैं। ऐसे में ट्रैकिंग टीम द्वारा चीतों की करीब से निगरानी संभव नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें- कूनो चीता प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, शिकार की कमी और तेंदुओं के खौफ से बस्तियों में घुस रहे चीते

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।