
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: भारत के लिए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर व उनके सहित 30 लोगों का डेलिगेशन इन दिनों ग्वालियर प्रवास पर है। यहां डिप्लोमेटिक मिशन को लेकर कांफ्रेस भी है जिसमें अमेरिकी राजदूत सहित विशेष अधिकारी शामिल होंगे। यह कांफ्रेंस इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान ही प्रस्तावित है।
अमेरिकी राजदूत सर्जिया गोर ने डेलिगेशन के साथ बुधवार को ग्वालियर किला, यहां स्थित मानसिंह पैलेस, लाइट एंड साउंड शो क्षेत्र देखा और इन ऐतिहासिक स्थलों को देखकर काफी प्रसन्नता भी व्यक्त की। आइआइटीटीएम से बुलाए गए गाइड के माध्यम से अमेरिकी राजदूत व डेलिगेशन को पूरी जानकारी बारीकी से दी गई। राजदूत व डेलिगेशन के कार्यक्रम में जयविलास पैलेस भी प्रस्तावित था जिसमें से कुछ सदस्यों ने पैलेस विजिट किया।
बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पिछले दो दिनों से ग्वालियर प्रवास पर आए हुए हैं। इससे पहले वे अमृतसर गोल्डन टेंपल विजिट करने पहुंचे थे। सर्जियो गोर को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है जिसके चलते प्रशासन व पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। होटल ताज उषा किरण पैलेस में सर्जियो गोर ठहरे हैं,संभवत: यहीं यह डिप्लोमेटिक मिशन की कांफ्रेंस का आयोजन है।
वहीं जयविलास पैलेस में विजिट का टिकट लगता है, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास काफी फोन भी पहुंचे। इसके अलावा राजदूत कार्यालय से भी पर्यटन स्थलों के भ्रमण को लेकर पत्र जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें- एमपी के अभ्यर्थियों का सफर होगा आसान! सागर भर्ती रैली के लिए रेलवे की सौगात, अक्टूबर में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें