YouTube पर पेंशन कार्ड का ऐड बना साइबर जाल, APK फाइल क्लिक करते ही रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 89 हजार गायब
ग्वालियर में पेंशन कार्ड बनवाने के झांसे में रिटायर्ड कृषि कॉलेज कर्मचारी ने एपीके फाइल खोली। मोबाइल हैक होने के बाद खाते से 89 हजार रुपये निकल गए की ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:46:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:46:02 AM (IST)
YouTube पर पेंशन कार्ड का ऐड बना साइबर जाल। (एआई जनरेटेड)HighLights
- ग्वालियर में रिटायर्ड कर्मचारी को पेंशन कार्ड का विज्ञापन दिखा।
- लिंक खोलकर कर्मचारी ने पेंशन कार्ड के लिए जानकारी भरी।
- कथित SBI कर्मचारी ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल फिर भेजी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदित्यपुरम के रहने वाले भागीरथ चौरसिया कृषि कॉलेज में थे। वह कुछ माह पहले ही रिटायर हुए हैं।
शाम को वह यूट्यूब पर भजन सुन रहे थे। तभी पेंशन कार्ड बनवाने का विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने इस पर क्लिक किया तो एक लिंक खुली, फिर पेज पर सारी जानकारी उन्होंने भर दी।
एपीके फाइल भेजकर किया मोबाइल हैक
- इसके बाद इनके मोबाइल पर अंजान नंबर से काल आया। काल करने वाले ने खुद को एसबीआइ का कर्मचारी बताया। उन्हें एक फाइल भेजने की बात कही।
- एपीके फाइल व्हॉट्स पर भेजी। यह फाइल पर जैसे ही क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। उनके खाते से दो बार में 89 हजार रुपये निकल गए। जब रुपये निकलने का मैसेज आया, तब ठगी का पता लगा।