• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा SDM के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; राशन दुकान घोटाले में कोर्ट के आदेश को किया था नजरअंदाज, 3 नवंबर को पेशी

नयापुरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता धीरज तोमर पर गेहूं, चावल, नमक, चीनी और केरोसिन के 7,04,445 रुपये के वितरण में अनियमितता का आरोप है। माम...और पढ़ें

By Anilkumar ManikEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 12:43:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 12:43:56 PM (IST)
हरदा SDM के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; राशन दुकान घोटाले में कोर्ट के आदेश को किया था नजरअंदाज,  3 नवंबर को पेशी
कोर्ट से हरदा एसडीएम के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। नईदुनिया।

HighLights

  1. समन के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी
  2. राशन वितरण में 7.04 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप
  3. अधिकारी को गिरफ्तार कर दस्तावेजों के साथ पेश करने पुलिस को निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी ने हरदा एसडीएम के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी को गिरफ्तार कर मूल अभिलेखों सहित आगामी सुनवाई तीन नवंबर को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।

न्यायालय के आदेश की अवहेलना और मामले से संबंधित मूल राजस्व रिकार्ड प्रस्तुत न करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 90 और 388 के तहत वारंट जारी किया गया है।

समन जारी होने पर नहीं दिया रिकॉर्ड

मामला शासन विरुद्ध धीरज तोमर से संबंधित है। इसमें न्यायालय ने मूल राजस्व रिकॉर्ड पेश करने के लिए एसडीएम को कई बार समन और नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।

यह भी पढ़ें- नईदुनिया पड़ताल: MP के अस्पतालों में बड़ा फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मियों के वेतन से हर महीने गायब हो रहे ₹4.58 करोड़

राशन वितरण में 7.04 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप

उल्लेखनीय है कि नयापुरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता के आरोप में कनिष्ठ खाद्य अधिकारी अमृता भट्ट ने विक्रेता धीरज तोमर के विरुद्ध हंडिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, 22 फरवरी 2022 को जांच के दौरान दुकान बंद मिली। हितग्राहियों ने दिसंबर, जनवरी और फरवरी का राशन नहीं मिलने की जानकारी दी थी। विक्रेता पर गेहूं, चावल, नमक, चीनी और केरोसिन के सात लाख चार हजार 445 रुपये के वितरण में गड़बड़ी का आरोप है। इसी मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।