हरदा में खुलेगा फूड पार्क; कृषि आधारित उद्योगों और किसानों की समृद्धि के लिए CM मोहन यादव ने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की मांग पर हरदा में फूड पार्क स्थापित करने की घोषणा की। यह मुद्दा भाजपा जिला कार्यालय में आयोज...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 03:25:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 03:25:28 PM (IST)
जिला अस्पताल में छात्रा को चश्मा पहनाते हुए मुख्यमंत्री एवं मौजूद पूर्व मंत्री कमल पटेल। नईदुनिया।HighLights
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की हरदा में फूड पार्क बनाने की घोषणा
- पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की मांग पर फूड पार्क को मिली हरी झंडी
- किसानों को मिलेगा कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण का अवसर
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा आगमन के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के विकास, किसानों की आर्थिक उन्नति और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से हरदा में फूड पार्क स्थापित करने की महत्वपूर्ण मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
पूर्व मंत्री पटेल द्वारा उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहमति जताते हुए हरदा में फूड पार्क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को हरदा जिले में कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार, स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण और रोजगार के नए अवसरों की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
पूर्व मंत्री पटेल ने रखी मांग
भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के मुद्दों पर निर्णय लेने की क्षमता आवश्यक है।
पटेल ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के कार्य करने के तरीके से सीखा जा सकता है। उन्होंने मुख्य केंद्र हरदा का विकास, किसानों की समृद्धि और जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार रहा।
किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार
पूर्व मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष हरदा में फूड पार्क स्थापित करने की मांग रखते हुए जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की संभावनाओं को रेखांकित किया। हरदा जिला कृषि उत्पादन के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
ऐसे में यहां फूड पार्क की स्थापना होने पर कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, भंडारण, पैकेजिंग और विपणन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं। फूड पार्क विकसित होने से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन मिल सकता है।
मुख्यमंत्री की घोषणा से विकास की उम्मीदें बढ़ी
हरदा में फूड पार्क बनाने की घोषणा जिले के लिए महत्वपूर्ण विकास संबंधी पहल के रूप में सामने आई है। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से जिले की आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने की संभावनाएं बन सकती हैं।
फूड पार्क की स्थापना से संबंधित आगामी कार्ययोजना, स्थान चयन, निवेश, आधारभूत सुविधाओं और क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ इस परियोजना का वास्तविक स्वरूप स्पष्ट होगा।