• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

पत्नी ने की शराबी पति की हत्या, पहले हथौड़ी से सिर पर किए वार फिर दबाया गला, नशे में रोजाना करता था मारपीट

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा और रोजाना के विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 07:41:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 07:41:44 PM (IST)
पत्नी ने की शराबी पति की हत्या, पहले हथौड़ी से सिर पर किए वार फिर दबाया गला, नशे में रोजाना करता था मारपीट
एयरपोर्ट कर्मचारी पति को मौत के घाट उतारा।

HighLights

  1. रात में सबको मार डालूंगा की धमकी से डरी पत्नी
  2. एयरपोर्ट कर्मचारी पति को मौत के घाट उतारा
  3. शराब के नशे में रोजाना मारपीट करता था पति

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा और रोजाना के विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित पत्नी ने पहले सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ी से मारा और फिर गला दबाकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पति रोज करता था परेशान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष डावर (45) पिता रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। मृतक संतोष देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर पर विमानों में ईंधन भरने का काम करता था।

परिजन और आसपास के रहवासियों के अनुसार संतोष को बहुत ज्यादा शराब पीने की लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धूत होकर घर आता था और अपनी पत्नी सूरज बाई व बच्चों के साथ मारपीट करता था।

रात में सबको जान से खत्म कर दूंगा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम को भी संतोष शराब पीकर घर आया और पत्नी सूरज बाई से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने पत्नी और बच्चों को धमकी दी कि आज रात तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा। डरी हुई पत्नी ने इसके बाद घटनाक्रम को अंजाम दिया।


यह भी पढ़ें- रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आई दरार, दो लेन बंद कर शुरू हुई मरम्मत, एक हफ्ते प्रभावित रहेगा यातायात

सूरज बाई ने बताया कि पति उठकर बच्चों या उस पर हमला न कर दे। इसी डर के चलते उसने पति पर हमला कर दिया। संतोष और सूरज बाई की चार बेटियां हैं, जो घटना के समय घर पर ही सो रही थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपित से विस्तृत पूछताछ कर जांच कर रही है।