Harda Blast : पटाखा फैक्ट्री हादसे में गुमशुदा की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम भी बनाया
Harda Blast :पटाखा फैक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना में गुमशुदा की तलाश के लिए दूरभाष नंबर जारी किए है। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 09:20:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 09:20:27 AM (IST)
HighLights
- पटाखा फैक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना में गुमशुदा की तलाश के लिए दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं
- पीड़ितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है
- पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 7587619557 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
हरदा। जिला प्रशासन द्वारा हरदा की नगरीय सीमा के अंतर्गत बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना में गुमशुदा की तलाश के लिए दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हरदा एसडीएम केसी परते के माेबाइल नंबर 9425042205, हरदा तहसीलदार लवीना घाघरे के दूरभाष नंबर 7509756213 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक पंकज खत्री के नंबर 8770162348, पटवारी झनकलाल पंवार के नंबर 9746489702 एवं पटवारी उदयसिंह उइके के नंबर 9977360806 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
पीड़ितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
हरदा जिला प्रशासन ने हरदा की नगरीय सीमा के अंतर्गत बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07577-223955 है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 7587619557 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
धमाके से बिखरे पत्थर और मलबे से हुए लोग घायल
पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग से धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग से ईंट, मलबा और पत्थर हवा में उझलने लगे। यह मलबा और पत्थर लोगों से लगे। जिससे लोग बुरी तरह से घायल हो गए। किसी को सिर, किसी को हाथ और किसी को पीठ पर गंभीर चोंट लगी। इसके बाद अफरा-तरफी मच गई। घायलों को अस्प्ताल पहुंचाने के प्रयास शुरू हुए। जबकि बिल्डिंग के मलबे नाम मात्र के शव मिले हैं। यहां दयोदय गौशाला की खिङकी के कांच तक फूट गए हैं। वहीं पत्थर और मलबे के कारण दीवार में छेद तक हो गए हैं। खंडवा रोड पर बने औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में धमाके दौरान अफरा- तफरी मच गई। यहां पर दां छात्राएं बेहोश हो गईं। जिन्हें घर ले जाया गया।