
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। जघन्य अनिल माणिक हत्याकांड में चार साल से फरार मुख्य आरोपी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवा पटेल के पति धर्मेंद्र पटेल उर्फ धर्मू को रविवार को एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रातातलाई स्थित अपनी ससुराल में छिपा हुआ था।
हरदा में 8 दिसंबर 2022 को अनिल माणिक नामक युवक की क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसे हादसे की शक्ल देने के लिए आरोपियों ने शव को सड़क पर फेंककर डंपर से कुचलवा दिया था। हत्या का आरोप धर्मेंद पटेल और उसके मैनेजर संदीप गुर्जर पर है।
पुलिस ने मैनेजर संदीप गुर्जर, ऑटो ड्राइवर जाहिद खान और आरोपी के भाई राहुल पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। धर्मेंद पटेल की गिरफ्तार के लिए बलाही समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने तीन दिन तक कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया था।
यह भी पढ़ें- शहडोल में पुरानी रंजिश में हत्या, विधवा महिला के घर मिलने पहुंचे शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार