• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

जीतू पटवारी बोले- पहले जैसे हो मूंग खरीदी, 3 अगस्त तक का दिया समय, भाजपा पर 50 करोड़ नकद लेकर दतिया पहुंचने का लगाया आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम लाखों रुपये का सूट पहनकर खेत में हल चलाते हैं। कहा, सवाल पूछने पर मु...और पढ़ें

By Anilkumar ManikEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 07:17:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 07:20:26 PM (IST)
जीतू पटवारी बोले- पहले जैसे हो मूंग खरीदी, 3 अगस्त तक का दिया समय, भाजपा पर 50 करोड़ नकद लेकर दतिया पहुंचने का लगाया आरोप

HighLights

  1. सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज पर साधा निशाना
  2. बोले- अमेरिका ट्रेड डील से बढ़ेगी किसानों की आत्महत्या
  3. कहा, 2028 में कांग्रेस सरकार आई तो एमएसपी कानून लाएंगे

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को 3 अगस्त तक का समय दिया है। उन्होंने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मूंग खरीदी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर फसल बिके, इसके लिए सरकार पहल करे।

ऐसा नहीं होने पर किसानों के साथ कांग्रेस सड़क जाम करेगी। हरदा जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान महा चौपाल एवं हल्ला बोल आंदोलन में पटवारी प्रदेश और देश की भाजपा की सरकार पर जमकर हमला किया।


सीएम मोहन और केंद्रीय मंत्री शिवराज पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों के मुद्दों पर घेरा। पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि चौहान लंबे समय प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और हमेशा से खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते रहे।

लेकिन उन्होंने किसानों का कर्ज बढ़ाने और फसल की लागत बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम लाखों रुपये का सूट पहनकर खेत में हल चलाते हैं।

50 करोड़ रुपये नकद लेकर दतिया पहुंची भाजपा

हल्ला बोल आंदोलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि पूरी भाजपा 50 करोड़ रुपये नकद लेकर दतिया पहुंची है। एक वोट के लिए पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद भाजपा बुरी तरह हारेगी और कांग्रेस व जनता उन्हें हराएगी।

पटवारी ने दतिया उपचुनाव को प्रदेश में बदलाव का केंद्र बिंदु बताया। उन्होंने कहा कि वे निश्चिंत होकर आए हैं। कांग्रेस के सिपाही और जनता दतिया चुनाव जिताएगी।

अमेरिका ट्रेड डील से बढ़ेगी किसानों की आत्महत्या

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने अमेरिका ट्रेड डील को किसानों की आत्महत्या का ग्राफ बढ़ाने वाला समझौता बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर करेगी। पटवारी ने कहा कि अमेरिकी दवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हक अधिकारों को बेच दिया है।

सवाल पूछने पर गाली देते हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव

पटवारी ने कहा कि हम विपक्ष हैं। सवाल पूछना हमारा धर्म है। सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव गालियां देते हैं। सवाल पूछो तो डॉ. यादव कभी दो कौड़ी का जीतू पटवारी, कभी चप्पू, कभी रद्दी कहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ भी, कीतनी भी गालियां दें, लेकिन वे सरकार से सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे।

2028 में सरकार आई तो एमएसपी कानून लाएंगे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने किसान महा चौपाल में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे किसान की उपज खरीदना अपराध माना जाएगा।

इस दौरान विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान नैतिक आधार और संवेदनशीलता के आधार पर केंद्रीय मंत्री इस्तीफा दे देते थे। लेकिन 152 पेपर लीक होने के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

इस दौरान किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, ओम पटेल ने भी संबोधित किया।

इन मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम अशोक डेहरिया को ज्ञापन दिया गया। इसमें किसानों की शत-प्रतिशत मूंग खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने, खरीदी की अवधि 30 अगस्त तक बढाने, स्लॉट बुकिंग की अवधि 10 अगस्त करने, चक्काजाम करने वाले किसानों पर दर्ज केस वापस लेने, जिले में सुगमता से यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराने, ई-टोकन प्रणाली बंद करने, वर्ष 2025 खरीफ सोयाबीन की बीमा राशि की विसंगति दूर करने सहित मांग की।

यह भी पढ़ें- MP विधानसभा की कार्यवाही से विलुप्त होती जा रही जनहित पर चर्चा, इस बार भी हंगामा, शोर-शराबे में गुम हो गए आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे