MP Harda Blast: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से पहले का वीडियो, लोगों ने फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाली
MP Harda Blast: हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से पहले का एक वीडियो सामने आया है। ...और पढ़ें
By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 01:18:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 02:56:29 PM (IST)
हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्टHighLights
- हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुआ था ब्लास्ट
- ब्लास्ट से पहले का एक वीडियो सामने आया
MP Harda Blast डिजिटल डेस्क, हरदा। जिले के मगरधा रोड स्थित फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 178 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे से कुछ देर पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग जान जोखिम में डालकर जल्दी फैक्ट्री का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
क्या दिखा रहा वीडियो
इंटरनेट मीडिया पर बहुत प्रसारित हो रहे 1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पटाखा फैक्ट्री जल रही है और कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे हैं, साथ ही कुछ लोग खड़े होकर जलती फैक्ट्री को देख रहे हैं। इस दौरान काफी भीड़ लगी दिखाई देती है। थोड़ी ही देर में ही फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट होता है और लोग भागते हुए नजर आते हैं। साथ ही धूल का गुबार भी उठ जाता और फैक्ट्री से पत्थर उड़कर रोड़ तक आ जाते हैं और लोगों को लगते हैं।
धमाके से बिखरे पत्थर और मलबे से हुए लोग घायल
पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग से धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग से ईंट, मलबा और पत्थर हवा में उझलने लगे। यह मलबा और पत्थर लोगों से लगे। जिससे लोग बुरी तरह से घायल हो गए। किसी को सिर, किसी को हाथ और किसी को पीठ पर गंभीर चोंट लगी। इसके बाद अफरा-तफफी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास शुरू हुए। जबकि बिल्डिंग के मलबे नाम मात्र के शव मिले हैं। यहां दयोदय गौशाला की खिड़की के कांच तक फूट गए हैं। वहीं पत्थर और मलबे के कारण दीवार में छेद तक हो गए हैं। खंडवा रोड पर बने औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में धमाके दौरान अफरा- तफरी मच गई। यहां पर दां छात्राएं बेहोश हो गईं। जिन्हें घर ले जाया गया।