• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

मुख्यमंत्री जी... टिमरनी को खेल मैदान चाहिए; हरदा में खिलाड़ियों ने हाथों में बैनर लेकर उठाई मांग

हरदा जिले के टिमरनी में खिलाड़ियों और नागरिकों ने खेल मैदान की कमी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन तैयार कर शासन-प्रशासन से उच...और पढ़ें

By Anilkumar ManikEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 03:43:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 03:43:13 PM (IST)
मुख्यमंत्री जी... टिमरनी को खेल मैदान चाहिए; हरदा में खिलाड़ियों ने हाथों में बैनर लेकर उठाई मांग
खिलाड़ियों ने हाथों में बैनर थामकर मुख्यमंत्री से टिमरनी में खेल मैदान की मांग की। नईदुनिया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर खेल मैदान की मांग
  2. विचाराधीन भूमि का मामला एडीएम राजस्व हरदा और जबलपुर हाई कोर्ट में विचाराधीन
  3. हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर सीएम से लगाई गुहार

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा/टिमरनी। नगर में खेल मैदान की कमी को दूर करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन तैयार कर खेल मैदान की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।

खिलाड़ियों ने हाथों में बैनर थामकर मुख्यमंत्री से टिमरनी में खेल मैदान की मांग की। खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने शासन-प्रशासन से टिमरनी में खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की अपील की है।

15 किमी दूर है ग्राउंड

ज्ञापन में बताया गया कि टिमरनी में वर्तमान में ऐसा कोई समुचित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है, जहां खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर सकें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को दौड़ का अभ्यास करने के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर हरदा स्टेडियम जाना पड़ता है।


वहीं, क्रिकेट, फुटबाल सहित अन्य आउटडोर खेलों के लिए भी नगर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- हरदा में खुलेगा फूड पार्क; कृषि आधारित उद्योगों और किसानों की समृद्धि के लिए CM मोहन यादव ने की घोषणा

कोर्ट में विचाराधीन है खेल ग्राउंड का मामला

ज्ञापन में राधास्वामी सत्संग सभा को शासन द्वारा आवंटित भूमि का उल्लेख किया गया, जिसका केस एडीएम राजस्व हरदा एवं उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन होने की बात कही गई। मांग की गई कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि उपलब्ध होने की स्थिति में उसका उपयोग टिमरनी के खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान के रूप में किया जाए। यदि यह संभव नहीं हो तो शासन द्वारा अन्य उपयुक्त स्थान पर खेल मैदान की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

खिलाड़ियों एवं नगरवासियों का कहना है कि खेल मैदान उपलब्ध होने से युवाओं को नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा और नगर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

इस दौरान दीपक पटवारे, जितेंद्र सोनकिया, अंकित जोशी, रंजीता ध्रुवे, शीतल चौहान, करीमा कुमारे, सागर परिहार एवं पीयूष पाल आदि मौजूद रहे।