• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

3 करोड़ का सोना, ₹26 लाख कैश, जमीन के 28 दस्तावेज... एमपी में 7.60 करोड़ की संपत्ति का मालिक SDO

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ संजीव शर्मा के शासकीय आवास और छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीमों ने छापा मारा।

By Rajendra singh pariharEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 08:19:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 08:19:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
3 करोड़ का सोना, ₹26 लाख कैश, जमीन के 28 दस्तावेज... एमपी में 7.60 करोड़ की संपत्ति का मालिक SDO
वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा।

HighLights

  1. वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
  2. आय से 560% अधिक 7.60 करोड़ की संपत्ति मिली
  3. 3 करोड़ का सोना और जमीन के 28 दस्तावेज भी मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ संजीव शर्मा के शासकीय आवास और छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीमों ने छापा मारा। प्रारंभिक जांच और तलाशी अभियान में अब तक लगभग 7 करोड़ 60 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से लगभग 560 प्रतिशत अधिक है।

तीन करोड़ का सोना, 26 लाख नकद और डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी मिली

उसके पास से तीन करोड़ का सोना और 26 लाख रुपये नकद तथा डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी मिली है। लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि संजीव शर्मा ने अपनी सेवा अवधि के दौरान भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। नर्मदापुरम की विशेष अदालत से जारी सर्च वारंट पर जांच की गई।


पचमढ़ी के सरकारी आवास से होटल-रिसार्ट के दस्तावेज बरामद

जांच में पचमढ़ी स्थित संजीव शर्मा के सरकारी आवास से मटकुली के इकोटेल होटल एंड रिसार्ट के दस्तावेज मिले हैं। इसे 2016-17 में खरीदा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, छठ के बाद भीड़ को देखते हुए चलेंगी विशेष ट्रेनें, कई ट्रेनों के बढ़ाए अतिरिक्त फेरे

पचमढ़ी के सेरेनिटी द विला होटल के दस्तावेज भी मिले हैं। इसे 2014 में खरीदा गया था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये हैं। जमीन खरीदने से जुड़े 28 दस्तावेज भी मिले हैं। घर से कार, बाइक और ई बाइक भी मिली, जिनके नंबर एक समान 3773 हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।