• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

नर्मदापुरम: एसटीआर के एसडीओ के घर लोकायुक्त का छापा, छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में एक साथ कार्रवाई

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ संजीव शर्मा के पचमढ़ी स्थित सरकारी आवास और छिंदवाड़ा के निजी निवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त भोपाल की टीम ने एक साथ दबिश दी।

By Rajendra singh pariharEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:03:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:03:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नर्मदापुरम: एसटीआर के एसडीओ के घर लोकायुक्त का छापा, छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में एक साथ कार्रवाई
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसडीओ संजीव शर्मा के शासकीय आवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। सौ- पुलिस

HighLights

  1. एसटीआर के एसडीओ के ठिकानों पर छापा
  2. आय से अधिक संपत्ति का मामला
  3. भोपाल, छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में संपत्ति की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। पचमढ़ी में पदस्थ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसडीओ संजीव शर्मा के शासकीय आवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। पचमढ़ी के साथ एसडीओ के छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर भी कारवाई जारी है।

लोकायुक्त भोपाल ने एसडीओ शर्मा पर आय से अधिक का प्रकरण दर्ज किया है। विशेष न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद दोनों जगह एक साथ दबिश दी। लोकायुक्त टीम के सदस्य संपत्ति की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुल अर्जित संपत्ति का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में लोकायुक्त भोपाल ने पचमढ़ी के वन विभाग में पदस्थ एसडीओ के घर मारा छापा

तीन जगह मिली संपत्ति

अभी तक की जांच में सामने आया है कि एसडीओ शर्मा की भोपाल, छिंदवाड़ा , पचमढ़ी में संपत्ति की मिली है। छिंदवाड़ा निजी आवास पर बड़ी मात्रा में संपत्ति मिली है । अभी पचमढ़ी प्रोफेसर कालोनी स्थित उनके सरकारी आवास से छानबीन और दस्तावेज और संपत्ति खंगाले जा रहे हैं।


एसडीओ संजीव शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। उनके पचमढ़ी के शासकीय और छिंदवाड़ा स्थित निजी आवास पर दबिश दी है। मामले की जांच जारी है।जांच पूरी होने के बाद कुल अर्जित संपत्ति का पता चलेगा।- अजय मिश्रा, डीएसपी, लोकायुक्त, भोपाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।