• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 5.63 लाख रुपये में बिका 0001 नंबर, तीन साल बाद फिर 5 लाख के पार पहुंची वीआईपी नंबर की बोली

इंदौर आरटीओ में वीआईपी नंबरों का क्रेज एक बार फिर सामने आया है। 0001 नंबर तीन साल बाद फिर 5 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर गया। गुरुवार को MP-09 BZ सीरीज क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 09:16:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 09:23:26 AM (IST)
इंदौर में 5.63 लाख रुपये में बिका 0001 नंबर, तीन साल बाद फिर 5 लाख के पार पहुंची वीआईपी नंबर की बोली
इंदौर में 5.63 लाख रुपये में बिका 0001 नंबर। -एआई इमेज

HighLights

  1. नवरात्र, दशहरा, पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और खास दिन मुहूर्त में खरीदेंगे वाहन
  2. इंदौर आरटीओ में वीआईपी नंबरों का क्रेज एक बार फिर सामने आया है
  3. 0001 नंबर तीन साल बाद फिर 5 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर आरटीओ में वीआईपी नंबरों का क्रेज एक बार फिर सामने आया है। 0001 नंबर तीन साल बाद फिर 5 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर गया। गुरुवार को MP-09 BZ सीरीज के इस प्रीमियम नंबर के लिए हुई ई-नीलामी में बोली 5.63 लाख रुपए तक पहुंची। एक लाख रुपए के बेस प्राइस वाले इस नंबर के लिए चार दावेदार मैदान में थे। बोली शुरू होने के बाद दावेदारों के बीच मुकाबला बढ़ता गया और आखिरकार नंबर 5.63 लाख रुपए में बिका।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करीब तीन साल बाद इसकी कीमत फिर 5 लाख रुपए के पार पहुंची है। यह नंबर इस दौरान बेस प्राइस से लेकर साढ़े चार लाख रुपए तक में बिका था। इसके अलावा खास बात यह भी है कि श्राद्ध पक्ष में लगातार दूसरे सप्ताह 0001 नंबर लाखों रुपए में बिका है। पिछले सप्ताह हुई नीलामी में यही नंबर 4.40 लाख रुपए में गया था। यानी दो सप्ताह से लगातार इस नंबर की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इस सप्ताह यह नंबर अंकित मुकाती के नाम से अलॉट हुआ है।


त्योहार के लिए अभी से नंबरों की बुकिंग, 104 नंबरों पर लगी बोली

दरअसल, ई-नीलामी में खरीदे गए फैंसी नंबर 60 दिनों तक वैलिड होते हैं, इसलिए नवरात्र, दशहरा, पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली पर लोग नए वाहन खरीदेंगे, उसके पहले पसंदीदा नंबर अलॉट कर लिया गया। श्राद्ध पक्ष में भी फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में अच्छी बुकिंग हुई। गुरुवार को 104 नंबरों पर बोली लगी। प्रीमियम नंबरों में एक से पांच तक दावेदार रहे। 0001 के अलावा 9999, 0008, 0009, 9009, 7777 जैसे नंबर भी बेस प्राइस से ऊपर गए।

कौन-सा नंबर कितने में बिका

9999 नंबर भी बिका पांच गुना तक ज्यादा में

नंबर बेस प्राइस नंबर बिका
0001 एक लाख रुपए 5.63 लाख रुपए
9999 25 हजार रुपए 1.20 लाख रुपए
0008 50 हजार रुपए 62 हजार रुपए
0009 50 हजार रुपए 61 हजार रुपए
0006 50 हजार रुपए 50 हजार रुपए
0007 50 हजार रुपए 50 हजार रुपए
9009 15 हजार रुपए 43,500 रुपए
7777 25 हजार रुपए 41,500 रुपए

(जानकारी परिवहन विभाग के अनुसार)

आगे क्या:

  • और ज्यादा नंबरों पर लग सकती है बोली
  • हर हफ्ते सोमवार से फैंसी नंबरों की ई-नीलामी शुरू होती है।
  • नई सीरीज शुरू होने के बाद दीपावली तक लगातार और ज्यादा नंबरों पर बोली लग सकती है।

यह भी पढ़ें- RTO Indore: वाहन पोर्टल पर पंजीयन शुरू, बिना बिके वीआइपी नंबर 7 हजार में लेने के लिए करना होगा इंतजार