नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: कुछ दिनों से बारिश होने से इंदौर मंडी में आम की जोरदार आवक हो रही है। इसमें आम की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मंडी में आम थोक में 10 से 80 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। बावजूद इसके ग्राहक की कमजोर बनी हुई है।
बता दें कि इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में उत्तरप्रदेश के मलिहाबाद, लखनऊ, कानपुर, बनारस से लगड़ा, दशहरी, चौसा, सफेदा, लखनवी और अचार की रामकली कैरी की रोजाना 100 टन से ज्यादा आवक हो रही है। थोक में 10 से 30 रुपये किलो बिक रहे हैं।
फल व्यापारी मुनव्वर शेख ने बताया कि आगामी दो महीने तक आम का सीजन चलेगा। बारिश होने से आंधी-तूफान से आम पेड़ से अपने आप ही गिर रहे हैं। उन्हें तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे आवक बढ़ गई है। इसके बावजूद ग्राहक नहीं मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP Politics: मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं पर संवाद प्रशिक्षण का भी असर नहीं, पार्टी के लिए खड़ी कर रहे मुश्किल
अमेरिका के वाशिंगटन, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड से एप्पल की 300 से 400 पेटी की आवक हो रही है। इनकी ड्यूटी ज्यादा होने से एप्पल के भाव भी ऊंचे हैं। ये सभी एप्पल 200 से 220 रुपए प्रति किलो पर बिक रहे हैं। ईरान-इजरायल विवाद के कारण पोर्ट पर जहाज यथावत स्थान पर खड़े हुए हैं। इससे आवक कम हो गई है।
वहीं, कुल्लू, मनाली, शिमला, कश्मीर से नई-नई वैरायटी के फल आ रहे हैं। चेरी, आलू-बुखारा, आड़ू, कच्ची बादाम, खरमानी, बब्बू गोसा, नाख की आवक हो रही है। ये सभी फल जुलाई तक आएंगे। वहीं, केरला से पाइनएपल की 25 से 30 टन की आवक हो रही है, जो 50 रुपए किलो बिक रहा है।