• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 12 हॉस्टलों को 4 महीने से नहीं मिला बजट, 1500 छात्र परेशान; दूध-राशन का भुगतान ठप

इंदौर में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित 12 छात्रावासों में इन दिनों दैनिक खर्चों को लेकर ही चिंता बढ़ी हुई है। दरअसल, बीते 4 महीने से इन छात्रावा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 06:59:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 06:59:10 PM (IST)
इंदौर में 12 हॉस्टलों को 4 महीने से नहीं मिला बजट, 1500 छात्र परेशान; दूध-राशन का भुगतान ठप
इंदौर में राज्य शिक्षा केंद्र के हॉस्टलों पर आर्थिक संकट। (AI Image Generated)

HighLights

  1. इंदौर में राज्य शिक्षा केंद्र के हॉस्टलों पर आर्थिक संकट
  2. 4 महीने से बजट न मिलने से 1500 छात्र हुए प्रभावित
  3. नए पोर्टल एनएसए स्पर्श के कारण अटका राशि आवंटन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित 12 छात्रावासों में इन दिनों दैनिक खर्चों को लेकर ही चिंता बढ़ी हुई है। दरअसल, बीते 4 महीने से इन छात्रावासों में संचालन के लिए राशि का आवंटन नहीं किया गया है। इसका नतीजा यह है कि कर्मचारियों की तनख्वाह से लेकर छात्रावास में रहने वाले बच्चों के खाने-पीने से लेकर दवाओं और अन्य सुविधाओं को बनाए रखना भी मुश्किल होने लगा है।

पेमेंट पोर्टल में बदलाव करते हुए एनएसए स्पर्श शुरू किया गया है। इसके बाद से राशि आवंटन नहीं हुआ है। बता दें कि इन 12 छात्रावासों में 1500 के लगभग छात्र-छात्राएं रहते हैं। राशि न मिलने से इन पर इसका सीधा असर हो रहा है।


कर्मचारियों और राशन विक्रेताओं की परेशानी बढ़ी

चार महीने से राशि आवंटित न होने से अब दैनिक कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। छात्रावास प्रभारियों का कहना है कि छोटे कर्मचारियों के साथ ही दूधवाला, राशनवाला वाले समेत अन्य लोग भी पैसे के लिए तगादा करने लगे हैं और हम जैसे तैसे एक-एक दिन काट रहे हैं।

इतना ही नहीं अब चौकीदार, रसोइया समेत अन्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने पैसा मिलने के बाद ही सेवाएं देने का कहा। एक अन्य छात्रावास प्रभारी का कहना था कि विभाग से राशि आवंटित न होने के चलते वे बीते चार महीने से बिजली और वाईफाई का बिल अपनी जेब से दे रहे हैं और इसके लिए लगभग पचास हजार रुपये की राशि खर्च कर चुके हैं।

जिले के 12 छात्रावास जिन्हें राशि का इंतजार

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजेंद्र नगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अजनोद (सांवेर)कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेटमा (देपालपुर)कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चोरल (महू)नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, राजेंद्रनगरनेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, तिल्लौर खुर्दनेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, सिमरोलनेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, डोंगरगांवनेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, केशरीपुरानेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, राजेंद्र नगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, गौतमपुरानेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, गोम्मटगिरी

यह भी पढ़ें- धार में पुलिस की गाड़ी पर हमला, बाइक से टकराने के बाद लोगों ने की तोड़फोड़, ड्राइवर से मारपीट; चाबी छीनने की भी कोशिश

जिला शिक्षा कार्यालय से राशि जारी करने का आश्वासन

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित इन छात्रावासों की राशि आवंटन अब जिला शिक्षा कार्यालय के पास है। 9 छात्रावासों की राशि का आवंटन डीपीसी कार्यालय और तीन की डीईओ कार्यालय से जारी होनी है। जिला योजना परियोजना समन्वयक के अनुसार उनकी ओर से राशि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। वहीं, डीईओ ऑफिस से राशि आवंटन प्रक्रिया में है।

हमने हर छात्रावास के लिए बुधवार को ही 5-5 लाख रुपये की राशि का अपनी ओर से आवंटन कर दिया है। एक दो दिन में सभी के अकाउंट में राशि पहुंच जाएगी। - अजय मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक