इंदौर में 16 जुलाई को पानी का संकट, सुधार कार्य के चलते 70 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरेंगी
इंदौर में नर्मदा मुख्य लाइन की मरम्मत और बिजली सुधार कार्य के कारण 70 जल टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर सकीं। गुरुवार को कई इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 08:50:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 08:50:39 PM (IST)
इंदौर में 16 जुलाई को पानी का संकट। (फाइल फोटो)HighLights
- नर्मदा मुख्य लाइन की मरम्मत से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।
- 70 जल टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर सकीं।
- कई कॉलोनियों में कम पानी की सप्लाई होगी आज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को 1500 एमएम की मुख्य ग्रेविटी मेनलाइन में नवलखा चौराहा पर लीकेज और 220 केवी सब-स्टेशन बड़वाह में विद्युत प्रदाय लाइन में सुधार कार्य के चलते दोपहर एक बजे नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप बंद करना पड़े।
इस वजह से बुधवार शाम आंबेडकर नगर, बजरंग नगर, वीणा नगर, प्रेस काम्प्लेक्स, बिलावली, भवरकुआ, शिव नगर, ग्रेटर वैशाली, बुद्ध नगर और प्रगति नगर टंकियों से जलप्रदाय प्रभावित रहा।
नर्मदा तृतीय चरण के पंप बंद होने के कारण गुरुवार 16 जुलाई 2026 को सुबह सभी 70 टंकिया पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी। इस वजह से इन टंकियों से जिन क्षेत्रों में जलप्रदाय होता है वह प्रभावित रहेगा।
इन 70 टंकियों से नहीं बटेगा पूरी क्षमता से पानी
- बिजलपुर, मां विहार, स्कीम 59, बिलावली, भवरकुआ, खातीवाला, स्नेह नगर, गाडी अड्डा, पागनीसपागा, सीपी शेखर नगर, उर्दू स्कूल, एमवाय, पीडब्ल्यूडी, यशवंत क्लब, तुकोगंज, काटन अड्डा, भागीरथपुरा, कुलकर्णी का भट्टा, आंबेडकर नगर, बजरंग नगर, नंदानगर रोड 13, नंदानगर न्यू, नंदानगर रेक्टटेंगुलर, प्रेस काम्प्लेक्स (बर्फानी धाम), जनता क्वार्टर, सुखलिया, वीणा नगर, लवकुश विहार, महालक्ष्मी, स्कीम 54, स्कीम 74, स्कीम 114 पार्ट 2, नानक नगर, स्कीम 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस।
शिव नगर, महावीर नगर, खजराना, प्रगति नगर, रेती मंडी, सूर्यदेव नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम 71, चंदन नगर, ईट भट्टा, नगीन नगर, अंबिकापुरी, सिलिकान सिटी, स्कीम 140, कृषि नगर, रेडियो कालोनी, पालीवाल नगर, श्रीनगर एक्सटेंशन, भूरी टेकरी, मित्र बंधू, सर्वसुविधा नगर, हारुन कालोनी, स्कीम 134, साईं कृपा, तपेश्वरी, समर पार्क, लसुडिया, स्कीम 114 पार्ट 1, स्कीम 78, राजीव आवास विहार, लोहा मंडी, स्कीम 113, स्कीम 136। ये खबर भी पढ़ें- धार भोजशाला विवाद: मस्जिद से अलग नमाज की तलाश शुरू, मंदिर पक्ष बोला- 300 मीटर के दायरे में मंजूर नहीं!