• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर शहर में दो महीने में मंकी बाइट के 176 मामले, डॉग बाइट के केस 8 हजार पार

इंदौर शहर में एनिमल बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जुलाई-अगस्त के आंकड़ों पर नजर डालें तो डॉग बाइट के मामले जहां 8 हजार को पार कर गए हैं, वहीं चौंक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:00:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:10:07 PM (IST)
इंदौर शहर में दो महीने में मंकी बाइट के 176 मामले, डॉग बाइट के केस 8 हजार पार
बढ़ रहे एनिमल बाइट के मामले। (एआई इमेज)

HighLights

  1. इंदौर शहर में एनिमल बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं
  2. चौंकाने वाला मामला मंकी बाइट को लेकर है
  3. शहर के आसपास कहीं भी आसानी से बंदर नहीं मिलते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में एनिमल बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जुलाई-अगस्त के आंकड़ों पर नजर डालें तो डॉग बाइट के मामले जहां 8 हजार को पार कर गए हैं, वहीं चौंकाने वाला आंकड़ा मंकी बाइट को लेकर सामने आया है। शहर में बंदर नहीं पाए जाते हैं, इसके बावजूद मंकी बाइट के मामले सामने आए हैं। मंकी बाइट से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंचे हैं।

176 लोग बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे

दो महीने में ही 176 लोग बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए हुकुमचंद पॉली क्लीनिक पहुंचे। जुलाई के महीने में 80 केस मिले, इसमें से 46 पुरुष, 23 महिलाएं और 11 बच्चे थे। अगस्त में मंकी बाइट के 96 केस सामने आए। इसमें 66 पुरुष, 19 महिलाएं और 19 बच्चे हैं।


चौंकाने वाला मामला मंकी बाइट के बाद इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों का है

शहर में कुत्ते, बिल्ली और घरों में चूहे तो आसानी से मिल जाते हैं, तो इन जानवरों के काटने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा तो समझ आता है, लेकिन चौंकाने वाला मामला मंकी बाइट के बाद इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों का है।

रेट बाइट के मामले भी बढ़े हैं

शहर के आसपास कहीं भी आसानी से बंदर नहीं मिलते हैं, ऐसे में दो महीने में ही लगभग पौने दो सौ लोगों का मंकी बाइट की वजह से अस्पताल पहुंचना चौंकाता है। जुलाई के मुकाबले अगस्त के महीने में रेट बाइट के मामले भी बढ़े हैं। जुलाई में चूहों के काटने के 211 केस आए थे, वहीं अगस्त में ये आंकड़ा बढ़कर 233 तक पहुंच गया।

1 जुलाई से 31 जुलाई तक के केस

एनिमल टाइप पुरुष महिला बच्चे कुल
एनिमल बाइट 5 0 0 5
कैट बाइट 171 123 47 341
मंकी बाइट 46 23 11 80
रेट बाइट 124 68 19 211
डॉग बाइट 2628 789 701 418

1 अगस्त से 31 अगस्त तक के केस

एनिमल टाइप पुरुष महिला बच्चे कुल
एनिमल बाइट 11 1 0 12
कैट बाइट 145 99 67 311
मंकी बाइट 66 23 7 96
रेट बाइट 136 70 27 233
डॉग बाइट 2603 787 634 4024

यह भी पढ़ें- कुत्ता काटने के पांच माह बाद युवक की मौत, एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाने से बिगड़ी तबीयत