• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राहुल गांधी 19 सितंबर को छह घंटे इंदौर में रहेंगे, रूट लंबा करने पर कांग्रेस-प्रशासन में ठनी

राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके छह घंटे रुकने के दौरान होटल से आयोजन स्थल तक रूट को लेकर सहमति नह...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:57:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 07:57:40 AM (IST)
राहुल गांधी 19 सितंबर को छह घंटे इंदौर में रहेंगे, रूट लंबा करने पर कांग्रेस-प्रशासन में ठनी
राहुल गांधी 19 सितंबर को छह घंटे इंदौर में रहेंगे। (नईदुनिया)

HighLights

  1. राहुल गांधी 19 सितंबर को छह घंटे इंदौर में रहेंगे।
  2. एयरपोर्ट से होटल रेडिसन और फिर कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
  3. कांग्रेस ने रूट के लिए एबी रोड का विकल्प चुना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को छह घंटे से ज्यादा समय इंदौर में रहेंगे। शनिवार दोपहर 1.45 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे रिंग रोड स्थित होटल रेडिसन जाएंगे।

शाम 5.30 बजे वे रीजनल पार्क के सामने स्थित आयोजन स्थल पहुंचेंगे। यहां रात 8.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद सीधे एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से रात करीब नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

रूट को लेकर कांग्रेस और प्रशासन में सहमति नहीं

  • हालांकि, उनके रूट को लेकर कांग्रेस और प्रशासन में सहमति नहीं बन पा रही। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार शाम कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी होटल से कार्यक्रम स्थल के लिए विजय नगर, एमआर-10, सुपर कारिडोर होते हुए फिर रीजनल पार्क पहुंचेंगे।

  • इस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति ली और कहा कि रीजनल पार्क के लिए सीधा रास्ता या तो रिंग रोड है या एबी रोड। पुलिस अधिकारी सुरक्षा की चिंता जताते रहे। शाम को शहर अध्यक्ष चौकसे ने कहा कि हमने तय कर लिया है कि राहुल गांधी अब एबी रोड से ही जाएंगे।
  • कांग्रेस को करनी होगी व्यवस्था

    इससे पहले एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं, दिल्ली से आई राहुल गांधी की टीम और सीआरपीएफ की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े व शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से अधिकारियों ने कहा कि आयोजन स्थल पर अग्निशमन से लेकर एंबुलेंस और डाक्टर की व्यवस्था कांग्रेस को ही करनी होगी।

    यह भी पढ़ें- आरएसएस और भाजपा के सैंकड़ों कार्यक्रम हुए, कितनी फीस ली गई: जीतू पटवारी