• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के भागीरथपुरा में अब दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। इनमें से छह मरीज अभी अस्पतालों में भ...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 10:29:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 10:37:02 PM (IST)
इंदौर के भागीरथपुरा में अब दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. इंदौर के भागीरथपुरा में जन्मदिन की खुशियां पड़ीं भारी
  2. दाल-बाफले खाकर 37 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
  3. उल्टी-दस्त के बाद खाद्य विभाग ने लिए खाने के सैंपल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। इनमें से छह मरीज अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। भोजन में दाल-बाफले, लड्डू सहित अन्य व्यंजन बनाए गए थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।

रिश्तेदारों और परिजनों की बिगड़ी तबीयत

आकाश ने बताया कि रविवार सुबह से ही रिश्तेदारों के फोन आने लगे। बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। दो मरीज एमवाय अस्पताल और चार निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। जानकारी अनुसार कार्यक्रम में कुल 48 लोग शामिल हुए थे।


यह भी पढ़ें- MP में 2 मार्च से बसों के पहिए होंगे जाम, नई परिवहन नीति के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान, यात्री होंगे परेशान

खाना बनाने में किया बोरिंग के पानी का उपयोग

आकाश ने बताया कि खाने में बोरिंग का पानी उपयोग में किया था। अस्पतालों में डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग का कहा है। मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें संजीवनी क्लिनिक पर इलाज के लिए लेकर गए थे। हालांकि कोई भी गंभीर बीमार नहीं है। सभी की हालत में सुधार है। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर संजीवनी क्लिनिक पर दो-तीन मरीज पहुंचे थे, जिनका उपचार किया गया।