
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नया बसेरा में रविवार को आठ साल के बच्चे की गड्ढे (पोखर) में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ खेलने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार बच्चे का नाम वंश पुत्र विशाल है। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था। रविवार को स्कूलू की छुट्टी होने के कारण वंश घर पर ही था। उसने दादी से खेलने जाने का बोला और घर से बाहर निकल गया। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की।
कॉलोनी में रहने वाले बच्चों ने बताया वंश गड्ढे में नहाने का बोल रहा था। स्वजन देखने पहुंचे तो वंश के कपड़े मिल गए। इससे शक हुआ और गड्ढे में तलाशना शुरू किया। उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। स्वजन तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया मां का निधन हो चुका है। वह इकलौता बेटा था। पिता मजदूरी करता है।
इंदौर : सात वर्षीय बच्ची को शतरंज सिखाने के दौरान उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले 55 वर्षीय शतरंज शिक्षक को जिला कोर्ट ने पांच साल कारावास और 16 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
फरियादी ने सात वर्षीय बेटी को शतरंज सिखाने के लिए आरोपित ओमप्रकाश मंडलोई को शिक्षक के रूप में नियुक्त किया था। इसके कुछ दिन बाद बच्ची के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। वह गुमसुम रहने लगी।
9 अक्टूबर 2025 को स्वजन ने उसके इसकी वजह पूछी तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि शतरंज सिखाने वाले सर उसे बैड टच करते हैं। वह बार-बार ऐसा करने की कोशिश करते हैं। 11 अक्टूबर को पलासिया पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ विरुद्ध शिकायत की गई।
पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन ने पांच गवाहों के बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें- सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घरेलू विवाद में मां ने खोया आपा, मासूम बच्चे को जमीन पर पटका