• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बेकाबू बोलेरो का कहर... ई-रिक्शा से उतर रहे 8 साल के मासूम को रौंदा, अस्पताल में मौत

गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोम्मटगिरी सांची पॉइंट के सामने शनिवार शाम लगभग सात बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिवाली की खरीदारी कर ई-रिक्शा से उतर रही सवारियों को एक बेकाबू चार पहिया वाहन बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

By Pranay ChouhanEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 08:45:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 08:45:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में बेकाबू बोलेरो का कहर... ई-रिक्शा से उतर रहे 8 साल के मासूम को रौंदा, अस्पताल में मौत
ई-रिक्शा से उतर रहे 8 साल के मासूम को रौंदा

HighLights

  1. गोम्मटगिरी सांची पॉइंट के पास बोलेरो ने ई-रिक्शा सवारियों को रौंदा
  2. 8 साल के आर्यन की इलाज के दौरान मौत, मां सहित 3 घायल
  3. शराब के नशे में था ड्राइवर, वाहन जब्त कर तलाश में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोम्मटगिरी सांची पॉइंट के सामने शनिवार शाम लगभग सात बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिवाली की खरीदारी कर ई-रिक्शा से उतर रही सवारियों को एक बेकाबू चार पहिया वाहन बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ साल के मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

टक्कर लगते ही दूर जा गिरा मासूम आर्यन, अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार घटना बड़ा बांगड़दा स्थित आई-ब्लॉक मल्टी के पास की है। यहां दीपावली की खरीदारी कर ई-रिक्शा से वापस लौटे सरिता और उनका आठ साल का बेटा आर्यन पिता किशोर उतर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आर्यन, उसकी मां सरिता और एक अन्य महिला सहित चार लोगों को चोटें आईं।


आर्यन सड़क की तरफ उतरने के चलते टक्कर के बाद दूर जा गिरा। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान आर्यन की मौत हो गई। वहीं, सरिता का उपचार चल रहा है।

बोलेरो में भरे थे कंबल, नशे में धुत चालक वाहन छोड़कर फरार

पुलिस के अनुसार दोनों दीपावली के कपड़े खरीदने गए थे और खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। आर्यन के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में एक अन्य बेटा भी है। हादसे में घायल लोग मजदूर वर्ग से जुड़े हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया बोलेरो में कंबल भरे हुए थे और उसका ड्राइवर शराब के नशे में था। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ₹500 मांगने पहुंची थी पड़ोसन, झुमके देख बिगड़ी नीयत, मुंह-नाक दबाकर मार डाला; महिला की हत्या का खुलासा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।