• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 40 लाख की 9360 गर्भपात किट मिलीं, धारकोठी स्थित गोदाम पर हुई कार्रवाई से मिले सुराग

लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम में सेफ-टी किट की 9360 किट...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 11:00:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 11:02:02 PM (IST)
इंदौर में 40 लाख की 9360 गर्भपात किट मिलीं, धारकोठी स्थित गोदाम पर हुई कार्रवाई से मिले सुराग
औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई की। -नईदुनिया

HighLights

  1. कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम में सेफ-टी किट की 9360 किट मिलीं
  2. विभाग के अनुसार इनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये है
  3. फर्म की ओर से कुछ ही विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम में सेफ-टी किट की 9360 किट मिलीं।

संबंधित फर्मों और प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है

विभाग के अनुसार इनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये है। औषधि निरीक्षक योगेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता और सारिका अग्रवाल की टीम ने फर्म के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड की जांच की। फर्म की ओर से कुछ ही विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए। उपलब्ध दस्तावेजों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संबंधित बिल मिले। इनकी जानकारी मुख्यालय भोपाल भेजी गई। इसके बाद औषधि नियंत्रक के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संबंधित फर्मों और प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है।

विभाग इन किट के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों और बिलों का सत्यापन कर रहा है

प्रारंभिक रिकॉर्ड की जांच में फर्म द्वारा करीब 1 लाख 75 हजार सेफ-टी किट की खरीद और बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब विभाग इन किट के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों और बिलों का सत्यापन कर रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किट किन जिलों और किन प्रतिष्ठानों तक पहुंची।


नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। करीब दो दिन पहले धारकोठी स्थित गोदाम पर हुई औषधि विभाग की कार्रवाई के दौरान मिले सुराग के आधार पर ही लसूड़िया मोरी स्थित फर्म तक जांच पहुंची थी। इसके बाद अब पूरे प्रदेश में कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- MP में अब हर छह महीने में होगी सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की समीक्षा, दवा और किट की कमी पर तत्काल होगी कार्रवाई