• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 2.5 किमी से अधिक लंबी चुनरी बिजासन माता को होगी अर्पित, यात्रा में CM भी होंगे शामिल, बदली ट्रैफिक व्यवस्था

नवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी विशाल चुनरी यात्रा रविवार, 18 अक्टूबर को इंदौर में निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 09:21:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 09:21:26 AM (IST)
इंदौर में 2.5 किमी से अधिक लंबी चुनरी बिजासन माता को होगी अर्पित, यात्रा में CM भी होंगे शामिल, बदली ट्रैफिक व्यवस्था
इंदौर की बिजासन माता का आकर्षक शृंगार किया गया। -फाइल फोटो

HighLights

  1. यातायात व्यवस्था संभालेंगे तीन हजार चुनरी रक्षक
  2. बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर यात्रा बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा में शामिल होने की स्वीकृति दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विशाल चुनरी यात्रा रविवार, 18 अक्टूबर को इंदौर में निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर यात्रा बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा में शामिल होने की स्वीकृति दी है।

यात्रा संयोजक एवं भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि बिजासन माता को लाखों सितारों से सुसज्जित 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। यात्रा बड़ा गणपति से पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचंद्र नगर चौराहा, शिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा और विद्याधाम मंदिर होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने मंच तक पहुंचेगी।


तीन हजार चुनरी रक्षक संभालेंगे व्यवस्था

यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तीन हजार चुनरी रक्षक तैनात रहेंगे। ये वॉकी-टॉकी से समन्वय कर व्यवस्था संभालेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जनन प्लान

रविवार को बड़ा गणपित से बिजासन मंदिर तक निकाले जाने वाली चुनरी यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9.30 से यात्रा समाप्त होने तक के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया। गंगवाल चौराहा, महेश नगर, नगर निगम चौराहा से सिटी बस एवं बड़े वाहनों का डायवर्ट किया जाएगा।

गोराकुंड चौराहे से बड़ा गणपित की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। टोरी कार्नर से मल्हारगंज की ओर जोन वाले वाले वाहनों को गोराकुंड चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम चौराहा, कंडीलपुरा तिराहा, बड़वाली चौकी, 60 फीट एसएएफ टर्निग सहित अन्य स्थानों से भी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

वाहन चालक इन वैकल्पिक मार्गो को उपयोग करें

एरोड्रम की ओर जाने वाले वाहन मरीमाता से किला मैदान, टाटा स्टील, 60 फीट एसएफए टर्निंग एवं पंचशील होते हुए एरोड्रम पहुंच सकेंगे। चुनरी यात्रा समाप्त होने के पश्चात शहर में आने वाले वाहन छोटा बांगड़दा मार्ग से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि : मां को अर्पित की जाएगी 1 हजार 111 मीटर लम्बी चुनरी