• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

गणेश विसर्जन चल समारोह में इंदौर के होलकर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच मारपीट, बेल्ट और डंडे से की पिटाई

होलकर साइंस कॉलेज में कल गणपति विसर्जन समारोह में हुआ जमकर बवाल हुआ। ये छात्र करणी सेना और अभाविप के कार्यकर्ता है। इनके बीच जमकर मारपीट की गई। दोनों ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 03:35:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 03:35:59 PM (IST)
गणेश विसर्जन चल समारोह में इंदौर के होलकर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच मारपीट, बेल्ट और डंडे से की पिटाई
कॉलेज में मारपीट करते छात्र। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. होलकर कॉलेज की अनुशासन समिति ने सात विद्यार्थियों को किया निलंबित
  2. ये छात्र करणी सेना और अभाविप के कार्यकर्ता हैं
  3. इनके बीच जमकर मारपीट हुई, दोनों गुटों में बेल्ट और डंडे चले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : होलकर साइंस कॉलेज में कल गणपति विसर्जन समारोह में हुआ जमकर बवाल हुआ। ये छात्र करणी सेना और अभाविप के कार्यकर्ता है। इनके बीच जमकर मारपीट की गई। दोनों गुटों में बेल्ट और डंडे चले।

विवाद में बीएससी-एमएससी के कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। कालेज प्रबंधन ने अनुशासन समिति की बैठक रखी और विवाद में शामिल सात विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया है। मामले में भंवरकुआं थाने में भी एक पक्ष ने शिकायत दर्ज करवाई है।

कॉलेज परिसर में गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला गया

कॉलेज परिसर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के अंतर्गत चल समारोह निकाला गया। इस दौरान दो गुटों में जमकर बहस हुई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच करणी सेना और एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आए। दोनों संगठन ने एक-दूसरे कार्यकर्ताओं को पार्किंग एरिया में बेल्ट से पिटाई की।


विवाद और बढ़ गया और फिर कम्प्यूटर लैब में भी मारपीट की गई

बावजूद इसके विवाद और बढ़ गया और फिर कम्प्यूटर लैब में भी मारपीट की गई। विद्यार्थियों के मुताबिक कॉलेज में करणी सेना सक्रिय हो गई है। इसलिए आए दिन दोनों संगठन विद्यार्थियों को धमकाते है। कई बार ये आपस में विवाद करते है।

कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन समिति की बैठक बुलाई

मारपीट की घटना के बाद एबीवीपी के दवाब में कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन समिति की बैठक बुलाई। समिति ने घटना से संबंधित शिकायतों के साथ मौके के वीडियो फुटेज को बारीकी से देखा। समिति ने मारपीट की घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सात विद्यार्थियों के तत्काल निलंबन की अनुशंसा की।

समिति के अनुशंसा के बाद सात विद्यार्थियों को निलंबित किया है

हर्ष तिवारी (पीजीडीसीए), अभिजीत सिंह राजपूत, संस्कार यादव, हरिओम खाती (पटेल), अर्पित खाती (पटेल), भावन सिंह राजपूत और सत्यम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने कहा कि अनुशासन समिति के अनुशंसा के बाद सात विद्यार्थियों को निलंबित किया है। कॉलेज ने निलंबन अवधि में इन सभी छात्रों का परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही संबंधित छात्रों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) घर भेजे जाएंगे।

पुलिस तक भी पहुंचा मामला

कॉलेज परिसर में हुए विवाद के बाद मामला भंवरकुआं थाने तक भी पहुंच गया है। एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।जबकि दूसरे पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप से किया इनकार तो छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, Video Viral