• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, फ्री हॉलिडे पैकेज का लालच देकर दंपती से लूटे लाखों

अपराध शाखा ने टूर एंड ट्रेवल्स की आड़ में धोखाधड़ी करने वाला गिरोह पकड़ा है। आरोपित एक दंपती के साथ ठगी कर चुके थे। दोबारा ठगी के लिए होटल में कैंप लगाया था। मैनेजर और मालिक अभी फरार हैं।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 06:45:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 06:45:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, फ्री हॉलिडे पैकेज का लालच देकर दंपती से लूटे लाखों
इंदौर में ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार।

HighLights

  1. टूर एंड ट्रेवल्स का कैंप लगाकर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह पकड़ा
  2. दंपती की शिकायत पर होटल में छापा, मैनेजर-मालिक की तलाश
  3. दोबारा ठगी के लिए कैंप लगाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने टूर एंड ट्रेवल्स की आड़ में धोखाधड़ी करने वाला गुजरात का गिरोह पकड़ा है। आरोपित एक दंपती के साथ ठगी कर चुके थे। दोबारा ठगी के लिए होटल में कैंप लगाया था। पुलिस ने कंपनी के मालिक और मैनेजर को भी आरोपित बनाया है। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक शीतल नगर (एमआर-10) निवासी राधा सोनी और आशीष सोनी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने जुनैद आलम निवासी उन पाटिया नवसारी रोड सूरत, आकाश सोमपुरा निवासी नोवा रेसीडेंसी जहांगीरपुरा सूरत, रिजवान अलाउद्दीन निवासी संग्रामपुरा तलावड़ी सूरत और शाहिद खान निवासी अंबावाड़ी कालीपुल सूरत को पकड़ा है। आरोपित भाविक जाबेरी (मैनेजर) और कपिल देव (मालिक) फरार हैं।


फ्री हॉलिडे पैकेज के नाम पर बुना जाल

पिछले साल 26 जुलाई को राधा के मोबाइल पर वाट्सएप पर मैसेज आया था। कंपनी की तरफ से होटल में डिनर के साथ आकर्षक और फ्री हाली-डे टूर पैकेज के संबंध में चर्चा का प्रस्ताव दिया गया था। राधा और आशीष होटल पहुंचे और एक लाख रुपये में पैकेज तय किया। आरोपितों ने कहा कि पांच साल में 35 दिन तक होटल, भोजन, कार, चालक की सुविधा रहेगी। सेवा पसंद न आने पर 45 दिनों के अंदर पैकेज निरस्त किया जा सकता है।

धोखे से मोबाइल लेकर किया अवैध ट्रांजेक्शन

आशीष सोनी से आधार कार्ड ले लिया और धोखे से मोबाइल फोन उठा कर आइसीआइसीआइ बैंक का एप लॉगइन कर क्रेडिट लिमिट बदल ली। आरोपितों ने पिन बदल कर 92 हजार 800 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। मैसेज देखकर राधा ने आपत्ति ली तो आरोपितों ने कहा 928 रुपये कट कर शेष राशि खाते में आ जाएगी। जबकि आरोपितों द्वारा राधा और आशीष की बगैर सहमति के 2300 रुपये की किस्तें बना दी।

यह भी पढ़ें- कटनी में मनचले की सरेराह चप्पलों से धुनाई, सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट, युवती ने सिखाया सबक

दोबारा कैंप लगाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की दबिश

पीड़िता को पता चला कि आरोपितों ने ब्लू माउंट कंपनी के नाम से पुन: कैंप लगाकर लोगों को एकत्र किया है। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर चार युवकों को पकड़ लिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।