
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 23 वर्षीय चिराग सेन की मौत को लेकर बाणगंगा में हंगामा हो गया। परिवार के लोगों और चिराग के दोस्तों ने चौराहे पर शव रख दिया और युवती पर एफआईआर की मांग की। करीब 200 लोगों ने आधे घंटे तक खूब हंगामा किया। उनके हाथों में चिराग के पोस्टर भी थे।
टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक वृंदावन कॉलोनी निवासी चिराग उर्फ लाला भजन मंडली में काम करता था और भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ था। बाणगंगा में रहने वाली निशा से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीच में दोनों में विवाद भी होता रहता था।
पांच माह से दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रह रहे थे। बताते हैं रविवार को चिराग ने निशा को एक अन्य युवक के साथ गरबा खेलते हुए देख लिया था। दोनों में उसी वक्त विवाद हुआ और चिराग ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोस्त गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल ले गया लेकिन सोमवार को चिराग की मौत हो गई।
मंगलवार को पोस्ट मार्टम के बाद स्वजन शव लेकर पहुंचे और चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। चिराग के दोस्तों के पास पोस्टर थे जिसमें जस्टिस फोर चिराग लिखा हुआ था। चौराहे पर शव रखने की सूचना मिलने पर एसीपी रुबिना मिजवानी, टीआई सियाराम गुर्जर बल लेकर पहुंचे और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर रवाना किया।
इंदौर। दुर्गा नगर में रहने वाले 27 वर्षीय कान्हा पुत्र संतोष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। चंदन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कान्हा मुर्गा काटने का काम करता था। वह घर के काम का बोलकर निकला था। रास्ते में तबीयत खराब हुई और गिर गया।
यह भी पढ़ें- धमतरी में मतांतरण के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी, सास-ससुर समेत 5 लोगों को 5-5 साल की जेल